सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया ये ऑर्डर

Feb 22, 2024 12:56 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share

सुशांत सिंह राजपूत के निधन मामले में सीबीआई की जांच चल ही रही है और अब तक इस मामले में कुछ भी फाइनल निकल कर नहीं आया है। हालांकि रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाई कोर्ट से राहत मिली है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती को बड़ी राहत, कोर्ट ने दिया ये ऑर्डर

सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रहीं एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती समेत परिवार को बड़ी राहत मिली है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने गुरुवार को रिया, उनके भाई शौविक और उनके पिता के खिलाफ जारी किया गया लुक आउट सर्कुलर (LOC) रद्द कर दिया है। सुशांत सिंह राजपूत की मौत साल 2020 में हुई थी। पहले सुसाइड का मामला बताया जा रहा था, लेकिन फिर बाद में सीबीआई के पास मामला भेजा गया और रिया चक्रवर्ती भी आरोपी बनाई गईं। सुशांत की मौत के बाद सीबीआई ने रिया और अन्य के खिलाफ एलओसी जारी किया था। बता दें कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ यदि एलओसी जारी किया जाता है तो वह कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश की यात्रा नहीं कर सकता।

कोर्ट ने किए सवाल

'लाइव लॉ' की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिस मोहिते डेरे और मंजूषा देशपांडे ने यह ऑर्डर सुनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सीबीआई की इस दलील पर सवाल खड़े किए कि क्या महज एफआईआर दर्ज होने भर से ही एलओसी जारी किया जाना कितना सही है। इसके अलावा कोर्ट ने ज्यूरिडिक्शन पर भी सवाल उठाए कि सुशांत के परिवार द्वारा ऑरिजिनल एफआईआर पटना में दर्ज की गई थी।

वकील क्या बोले

शौविक और उनके पिता की ओर से पेश हुए एडवोकेट अयाज खान ने सुनवाई के दौरान कहा कि लुक आउट सर्कुलर को तभी जारी किया जाना चाहिए जब आरोपी एक्टिव रूप से अरेस्ट या कोर्ट की कार्यवाही से बचने की कोशिश कर रहा हो जबकि ऐसा नहीं है। इस मामले में सीबीआई की ओर से एडवोकेट श्रीराम शिरसाट पेश हुए।

रिया की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म चेहरे में नजर आई थीं जो सुशांत के निधन के बाद रिलीज हुई थी। हालांकि इसकी शूटिंग एक्ट्रेस ने पहले कर दी थी। अब तक रिया ने कोई प्रोजेक्ट साइन नहीं किया है। लेकिन वह रोडीज शो में बतौर मेंटर नजर आई थीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।