Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Surbhi Jyoti Announces Pregnancy With Sumit Suri Says Little Love Arriving This June
नागिन फेम सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

नागिन फेम सुरभि ज्योति बनने वाली हैं मां, इस खास अंदाज में की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट

संक्षेप:

सुरभि ज्योति ने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट कर सोशल मीडिया पर फैंस को बड़ी गुड न्यूज दी है। एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स का खूब प्यार मिल रहा है।

Feb 11, 2026 08:34 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस सुरभि ज्योत जिन्होंने साल 2024 में सुमित सूरी से शादी की थी, दोनों ने फैंस को गुड न्यूज दी है। दोनों पैरेंट्स बनने वाले हैं और उन्होंने प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट की है सोशल मीडिया पर। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरभि का अभी पहला ट्राइमेस्टर चल रहा है।

बड़ा एडवेंचर होने वाला है

दोनों ने जो फोटो शेयर की है उसमें दोनों के पैर नजर आ रहे हैं और उनके साथ में छोटे जूते रखे हुए हैं। इस फोटो को शेयर कर सुरभि ने लिखा है, 'हमारा बड़ा एडवेंचर होने को है। छोटा प्यार आ रहा है इस जून को।'

सेलेब्स ने दी बधाई

इस पोस्ट पर ना सिर्फ फैंस बल्कि सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। हिना खान ने नजर ना लगने वाला इमोजी पोस्ट किया है। मौनी रॉय ने लिखा, ऑ....दोनों को बधाई। श्वेता तिवारी ने लिखा बधाई। किश्वर मर्चेंट ने लिखा, ओह माय गॉड...बधाई हो...इसलिए इंस्टाग्राम से गपायब थी तुम। नकुल मेहता ने दिल वाला इमोजी पोस्ट किया है। सुयश राज ने लिखा, बच्चों को बच्चा मुबारक। अली फजल ने भी कमेंट किया ओह माय गॉड...बधाई हो दोस्तों।

साल 2024 में की थी शादी

सुरभि और सुमित ने 27 अक्टूबर 2024 को जिम कॉर्बेट उत्तराखंड में शादी की थी जिसमें सिर्फ करीबी दोस्त और शामिल हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों को म्यूजिक वीडियो हांजी के दौरान प्यार हुआ। मई 2024 में दोनों ने इंस्टाग्राम पर रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था।

अलग-अलग कमरे में रहते हैं दोनों

बता दें कि कुछ दिनों पहले एक इंटरव्यू के दौरान सुरभि ने बताया था कि वह और सुमित घर में अलग-अलग रूम में रहते हैं क्योंकि दोनों को अपना स्पेस चाहिए होता है। उन्होंने यह भी बताया था कि ये दोनों ने मिलकर फैसला लिया था क्योंकि दोनों घर से काम करते हैं और काम से ब्रेक लेकर भी दोनों ज्यादातर घर में ही रहते हैं।

पिंकविला को दिए इंटरव्यू में सुरभि ने कहा था, ‘सुमित घर से काम करते हैं। मैं भी घर से करती हूं अगर शूटिंग नहीं कर रही होती हूं तो। हमें बाहर जाना ज्यादा पसंद नहीं है। हमें घर पर रहना पसंद है। घर में हमारे अपने अलग कमरे हैं। ऐसा कम होता है, लेकिन हमारे साथ ऐसा ही है।’

सुरभि ने यह भी कहा था कि यह आइडिया उनके लिए चला है, हो सकता है बाकी लोगों के लिए ना चले।

सुरभि की प्रोफेशनल लाइफ

सुरभि की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट वेब सीरीज गुनाह में नजर आई थीं जो डिन्नी हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई है। वहीं टीवी शोज की बात करें तो लास्ट वह नागिन 3 शो में नजर आई थीं जो साल 2019 में आया था।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

परिचय


सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;