गोविंदा को कभी माफ नहीं करूंगी, सुनीता आहूजा फिर भड़कीं, बोलीं- सतर्क हो जा बेटा…
सुनीता आहूजा उन सेलेब में से हैं जो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती हैं और कुछ भी बोलने से पहले झिझकती नहीं हैं। अब सुनीता ने एक बार फिर गोविंदा को लेकर शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है।

सुनीता आहूजा और गोविंदा पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं अपने रिलेशनशिप को लेकर। कुछ समय पहले तो दोनों के तलाक तक की खबरें आई थी, लेकिन सुनीता और गोविंदा ने इन खबरों को गलत बताया था। अब लेकिन सुनीता ने एक इंटरव्यू में गोविंदा के अफेयर को लेकर हिंट दिया और कहा कि ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं।
गोविंदा को माफ नहीं करने वाली हूं
दरअसल, सुनीता ने मिसमालिनी को एक इंटरव्यू दिया है जिसका प्रोमो सामने आया है। वह बोलती हैं, ‘मैं गोविंदा को माफ नहीं करूंगी। मैं नेपाल की हूं।’ इसके बाद वह बोलती हैं कि खुखरी निकाल दूंगी ना तो सबकी हालात खराब हो जाएगी इसलिए बोलती हूं, सतर्क हो जा बेटा अभी भी।
63 के हो गए, बेटी की शादी करवानी है
इसके अलावा सुनीता ने कहा, ‘ऐसी लड़कियां बहुत आती हैं, लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 के हो गए हो। तुम्हें अभी टीना की शादी करवानी है, यश का करियर है।’
गोविंदा के मुंह पर कहा तू बाप है कि क्या है
गोविंदा के बेटे के करियर में इन्वॉल्वमेंट ना के बराबर होने पर सुनीता ने कहा कि गोविंदा का बेटा होने के नाते, वह नहीं बोलते। आप मेरी हेल्प कर दो। गोविंदा ने भी उसकी कोई मदद नहीं की। मैंने उसके मुंह पर बोला कि तू बाप है कि क्या है?
तलाक पर पहले कहा था कोई अलग नहीं कर सकता
वहीं पिछले साल गणेश चतुर्थी के मौके पर सुनीता ने तलाक को लेकर कहा था, आज मीडिया के मुंह पर थप्पड़ नहीं पड़ी है क्या? हमको साथ में देखकर। इतना क्लोज…अगर कुछ होता तो इतने नजदीक थोड़ी दिखते? हमारी दूरियां होती है। कोई हम दोनों को अलग नहीं कर सकता। मेरा गोविंदा सिर्फ मेरा है और किसी का नहीं।
बता दें कि सुनीता तो खुलकर अपने व्लॉग और इंटरव्यूज में गोविंदा के साथ अपने रिलेशन और अनबन को लेकर बात करती हैं, लेकिन गोविंदा इस पर कभी रिएक्ट नहीं करते।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें


