70 के दशक की मशहूर अदाकारा ज़ीनत अमान ने लंबे समय से परदे से दूरी बनाई हुई हैं। यह अभिनेत्री अपने समय की सबसे ग्लैमरस अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार है। उन्होंने हरे रामा हरे कृष्णा, यादों की बारात, धरमवीर और डॉन जैसी फिल्मों में काम किया। एक लंबे समय से बड़े परदे से दूर ज़ीनत अमान अब अर्जुन कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म पानीपत से फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस बात की जानकारी फिल्म मेकर्स ने दी हैं।
आपको बता दें कि जीनत अमान एक लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं, लेकिन अब वो फिल्म पानीपत से वापसी कर कर रही हैं। जिसमें वह सकीना बेगम का किरदार निभाएंगी। निर्माताओं द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि सकीना होशियारगंज प्रांत की बागडोर संभाल रही थी और क्षेत्र की राजनीति से दूर, अपने राज्य की सीमाओं के भीतर रहती थी। जब पेशवा मदद के लिए उसके पास गए तब पानीपत की लड़ाई में उसने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 67 वर्षीय अभिनेत्री इस सप्ताह के अंत में फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी।
न्यूयॉर्क के अलेक्जेंडर ने तय किया नैनीताल से हॉलीवुड तक का सफर
फादर्स डे के मौके पर निक ने प्रियंका के पापा के लिए लिखी ऐसी बात, देसी गर्ल हो गईं इमोशनल
फिल्म में अर्जुन कपूर, कीर्ति सेनन और संजय दत्त मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म पानीपत का हिस्सा बनने वाली कीर्ति सेनन कि माने तो इस फिल्म में काम करने का अनुभव बेजोड़ है। ये फिल्म आपको एक अलग ही यूज में ले जाती हैं. इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनकर वो काफी खुश हैं। आशुतोष गोवारिकर की ये फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।