देव आनंद की वजह से स्टार बनी थीं जीनत अमान, फिर क्यों आई दोनों के बीच दरार

Vartika Tolani लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Zeenat Aman-Dev Anand Relation: अभिनेता-फिल्म निर्माता देव आनंद की वजह से ही जीनत अमान स्टार बन पाई थीं। फिर दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था जिसकी वजह से दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी। आइए जानते हैं।

देव आनंद की वजह से स्टार बनी थीं जीनत अमान, फिर क्यों आई दोनों के बीच दरार

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान 72 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं। अभिनेत्री आए दिन इंस्टाग्राम पर अपने डे-टू-डे के अपडेट्स शेयर करती रहती हैं। इतना ही नहीं, वह फैंस को अपने जमाने के अनसुने किस्से भी बताती रहती हैं। मंगलवार के दिन उन्होंने बताया कि जब वह देश और फिल्म इंडस्ट्री छोड़कर जाने वाली थीं तब देव आनंद ने ही उन्हें 'हरे रामा हरे कृष्णा' का ऑफर देकर भारत न छोड़ने की वजह दी थी। वहीं बुधवार को जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर देव आनंद और अपने बीच हुए मनमुटाव के बारे में बताया।

क्यों हुई थी गलतफहमी?
जीनत अमान ने लिखा, “देव साहब सफलता की सीढ़ियां चढ़ते जा रहे थे। हमें भी उनके साथ काम करने में बड़ा मजा आ रहा था। चूंकि उन्होंने मुझे लॉन्च किया था इसलिए अगर वे चाहते तो मुझसे कॉन्ट्रेक्ट पर साइन करवा सकते थे। लेकिन, उन्होंने कभी भी मुझे किसी भी फिल्म में काम करने से नहीं रोका। यही कारण था कि मैं अन्य निर्देशकों द्वारा बनाई गई कई फिल्मों में अभिनय करने लगी। मेरा करियर फलफूल रहा था, नए-नए ऑफर आ रहे थे। लेकिन अफसोस, इनमें से एक फिल्म ने देव साहब और मेरे बीच गलतफहमी के बीज बो दिए।"

इस फिल्म की वजह से देव आनंद और जीनत के बीच आई थी दरार
बता दें, देव आनंद की आत्मकथा 'रोमांसिंग विद लाइफ' में, अभिनेता-फिल्म निर्माता ने बताया था कि जब जीनत अमान को राज कपूर की फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में कास्ट किया गया तब उन दोनों के बीच दरार पैदा हो गई थी। हालांकि, जीनत अमान ने अपनी स्टोरी में इस बात का जिक्र नहीं किया। उन्होंने अपने फैंस से वादा किया कि कल या फिर परसो वह अपनी इस कहानी को पूरा करेंगी।

यहां देखिए जीनत अमान की पोस्ट

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।