Hindi NewsEntertainment NewsYo Yo Honey Singh and Ipsitaa song First Kiss watch video

हनी सिंह का नया गाना First Kiss रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियो

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का नया सॉन्ग फर्स्ट किस रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में हनी सिंह के साथ इप्सिता नजर आ रही हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। हनी सिंह और इप्सिता...

हनी सिंह का नया गाना First Kiss रिलीज, देखें धमाकेदार वीडियो
Kamta Prasad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 24 Nov 2020 02:32 PM
हमें फॉलो करें

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह का नया सॉन्ग फर्स्ट किस रिलीज हो चुका है। इस वीडियो में हनी सिंह के साथ इप्सिता नजर आ रही हैं। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। हनी सिंह और इप्सिता ने इस गाने को गाया है। लिल गोली, होमी दिल्लीवाला, सिंघस्टा और हनी सिंह ने इस गाने को लिखा है। हनी सिंह के इस गाने को बहुत पसंद किया जा रहा है।

हनी सिंह के वीडियो सॉन्ग फर्स्ट सॉन्ग को भूषण कुमार और शालिनी तलवार ने प्रोड्यूस किया है। रिलीज के कुछ घंटे में ही इस गाने को 4 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही फैन्स कमेंट कर गाने को धमाकेदार बता रहे हैं। 

इस वीडियो सॉन्ग को फैन्स बार-बार देख रहे हैं। इससे पहले हनी सिंह गाना केयर नी करदा रिलीज हुआ था। यह गाना फिल्म छलांग का था, जिसे राजकुमार राव और नुसरत भरूचा पर फिल्माया गया था। इस गाने में हनी सिंह ने धमाकेदार रैप किया था। उन्होंने ही इस गाने को कंपोज किया था। हनी ने इस गाने को स्वेताज बरार के साथ मिलकर गाया था।

बताते चलें कि हनी सिंह ने हाल बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझ चुके हैं। हनी ने बताया था कि दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने मुश्किल समय में उनकी मदद की थी। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में हनी ने कहा, 'वे वक्त मेरे लिए बेहद मुश्किल भरा था। मैंने दारू पीनी शुरू कर दी थी, सोना बंद कर दिया था और इस वजह से ये बीमारी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। यह एक भयानक समय होता है और हमें इसे कभी भी छिपाना नहीं चाहिए। जब हम फैन्स से हर बात शेयर करते हैं तो इसके बारे में भी बताना चाहिए।'

Bigg Boss 14: अली गोनी ने दी कविता कौशिक को धमकी, कहा- रात में 2 मिनट भी सोकर दिखा

हनी ने आगे बताया, मेरे पूरे परिवार और दोस्तों ने मेरी मदद की थी। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने मेरी मदद की थी। दीपिका एक समय में खुद इस बीमारी से जूझ चुकी थीं इसलिए उन्होंने मेरी ज्यादा मदद की थी। दीपिका ने मुझे एक दिल्ली बेस्ड डॉक्टर के बारे में बताया था।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें