Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Yeh Saali Aashiqui Box Office Prediction: Vardhan Puri: Film Might Earn 1 To 2 Crore Rupees: On its First Day Release:

Yeh Saali Aashiqui Box Office Prediction: वर्धन पुरी की फिल्म ‘ये साली आशिकी’ कर सकती है पहले दिन इतने करोड़ की कमाई

हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायक स्वर्गीय अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। आज इनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वर्धन पुरी...

Yeh Saali Aashiqui Box Office Prediction: वर्धन पुरी की फिल्म ‘ये साली आशिकी’ कर सकती है पहले दिन इतने करोड़ की कमाई
Khushboo Vishnoi vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 29 Nov 2019 10:18 PM
हमें फॉलो करें

हिंदी सिनेमा के मशहूर खलनायक स्वर्गीय अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने फिल्म ‘ये साली आशिकी’ से बॉलीवुड डेब्यू किया है। आज इनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में वर्धन पुरी के साथ शिवालिका ओबेरॉय है। इनकी भी यह पहली फिल्म है। 

फिल्म को देखने के बाद ऑडियंस ने मिक्स्ड रिस्पॉन्स दिया है। फिल्म समीक्षकों को भी ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म पहले दिन एक से दो करोड़ की कमाई कर सकती है। 

फिल्म ‘ये साली आशिकी’ की कहानी, बॉलीवुड में आई बाकी की लव स्टोरी से काफी अलग है। फिल्म में आप प्यार कम और नफरत ज्यादा देखेंगे। जिसकी वजह से इस फिल्म का नाम ‘ये साली आशिकी’ रखा गया है। फिल्म देखने के बाद यह कहना गलत नहीं होगा कि अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी ने बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर ली है। वर्धन पुरी को एक सच्चे आशिक और पागल प्रेमी के रुप में देखकर आप खुश होंगे।  

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें