‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’: कार्तिक की ऑनस्क्रीन मां हुईं हॉस्पिटल में एडमिट, ये है वजह
टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे किए हैं। जिसका जश्न मनाने से सभी टीवी सितारे पीछे नहीं रहे। लेकिन अब इस टीवी सीरियल के फैंस के लिए एक बुरी...
टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने हाल ही में 3000 एपिसोड पूरे किए हैं। जिसका जश्न मनाने से सभी टीवी सितारे पीछे नहीं रहे। लेकिन अब इस टीवी सीरियल के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल, ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में कार्तिक यानी मोहसिन खान की ऑनस्क्रीन मां की तबियत खराब है जिसके चलते वे हॉस्पिटल में भर्ती हैं। बता दें कि नियति जोशी ने एक्ट्रेस पारुल चौहान को सीरियल में रिप्लेस किया है।
मोहसिन खान की ऑनस्क्रीन मां का किरदार नियति जोशी निभा रही हैं। वे डेंगू का शिकार हो गई हैं जिसकी जानकारी नियति जोशी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए अपने फैंस को दी। उन्होंने बताया कि वे डेंगू की समस्या से जूझ रही हैं और जल्द ही ठीक होकर शूटिंग पर वापस आएंगी। इस दौरान उन्होंने हॉस्पिटल के बेड से अपनी फोटो शेयर की है जो कि उन्होंने 24 घंटे वाले अपने इंस्टा स्टोरी पर लगाई है।
Down with dengue. Be careful staying outdoors for too long guys.. i'll be up n runnin soon inshallah ;)
— Mohsin Khan (@momo_mohsin) September 18, 2019
आपको बता दें कि नियति जोशी से पहले कार्तिक यानी मोहसिन खान इस समस्या से परेशान थे जिसकी जानकारी उन्होंने वीट कर फैंस को दी थी।