Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ye un dino ki baat hai actor randeep rai told what will happen in the next episode on sony entertainment

'ये उन दिनों की बात है' के इस एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, बताया अगले एपिसोड में क्या होने वाला है...

टीवी शो 'ये उन दिनों की बात है' के अभिनेता रणदीप राय (Randeep Rai) झांसी से मुंबई के अपने सफर को कठिन संघर्षों से गुजरते हुए खूबसूरत स्टारडम तक पहुंचने का सफर मानते हैं। आईएएनएस के मुताबिक...

'ये उन दिनों की बात है'  के इस एक्टर ने बयां किया अपना दर्द, बताया अगले एपिसोड में क्या होने वाला है...
एजेंसी नई दिल्लीTue, 14 May 2019 12:04 PM
हमें फॉलो करें

टीवी शो 'ये उन दिनों की बात है' के अभिनेता रणदीप राय (Randeep Rai) झांसी से मुंबई के अपने सफर को कठिन संघर्षों से गुजरते हुए खूबसूरत स्टारडम तक पहुंचने का सफर मानते हैं।

आईएएनएस के मुताबिक अभिनेता मुंबई में अपनी जिंदगी के शुरुआती दिनों को अब पर्दे पर जीवंत करेंगे। 'ये उन दिनों की बात है' के आगामी एपिसोड में समीर (रणदीप का चरित्र) अहमदाबाद से मुंबई की यात्रा करते नजर आएगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Rai (@randeepraii) on

अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए रणदीप ने एक बयान में कहा कि जब मैं कहानी सुन रहा था तो मेरे रोंगटे खड़े हो रहे थे क्योंकि मैं इससे जुड़ाव महसूस कर पा रहा था। समीर मुंबई में एक नया सफर शुरू करने के लिए तैयार है। वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करेगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Rai (@randeepraii) on

उन्होंने कहा कि इसने मुझे पुराने दिनों की याद दिला दी जब मैं अपना करियर शुरू करने के लिए मुंबई आया था। मेरा सफर कठिन संघर्षों से गुजरते हुए खूबसूरत स्टारडम तक पहुंचने का सफर रहा है।

शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Rai (@randeepraii) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें