FIR दर्ज करवाने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर को थमाया लीगल नोटिस, माफी मांगने के साथ 100 करोड़ के हरजाने की रखी डिमांड

Jun 06, 2020 04:02 pm ISTRadha Sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में...

FIR दर्ज करवाने के बाद हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर को थमाया लीगल नोटिस, माफी मांगने के साथ 100 करोड़ के हरजाने की रखी डिमांड

टीवी का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस 13' के पूर्व प्रतियोगी विकास पाठक उर्फ हिंदुस्तानी भाऊ ने हाल ही में टीवी की मशहूर निर्माता और निर्देशक एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि अब इस मामले पर एक लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। खबरों की मानें तो  हिंदुस्तानी भाऊ ने एडल्ट वेब सीरीज 'एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड'-2 को लेकर एकता कपूर को एक लीगल नोटिस भेज दिया है। इस लीगल नोटिस की वजह से एकता कपूर को 100 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस बात का खुलासा हिंदुस्तानी भाऊ के वकील अली काशिफ खान ने किया है।

स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, हिंदुस्तानी भाऊ के वकील ने बताया कि, 'सेना का अपमान होने की वजह से हमने एकता कपूर को एक लीगल नोटिस भेजा है। इस नोटिस के मुताबिक एकता कपूर को माफी के साथ 100 करोड़ रुपए की पेनेल्टी भारत सरकार को देनी होगी।' आगे हिंदुस्तानी भाऊ के वकील ने कहा कि, 'एकता कपूर को एडल्ट वेब सीरीज 'एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड -2' से सभी आपत्तिजनक दृष्यों को हटाना होगा और ये वादा करना होगा कि आगे भविष्य में सेना का इस तरह से अपमान नहीं किया जाएगा। अगर अगले 14 दिनों के भीतर एकता कपूर ने इस लीगल नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया तो हम उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे। इसके अलावा हमने ALT बालाजी को बैन करने के लिए हाईकोर्ट में भी अर्जी दे रखी है।

— Hindustani Bhau (@RealKingbhau) June 1, 2020

सक्सेस के लिए ये काम करते हैं अमिताभ, ऋतिक सहित बॉलीवुड के तीनों खान

बता दें कि वेब सीरीज 'एक्सएक्सएक्स: अनसेंसर्ड' के दूसरे सीजन के एक एपिसोड ने इतना बवाल मचा रखा है कि इसकी शिकायत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक पहुंच गई है। एकता कपूर के इस विवादित शो पर देश के कई हिस्सों से उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म ऑल्ट बालाजी पर एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

Radha Sharma

लेखक के बारे में

Radha Sharma
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।