फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsWorld Cup 2023 Ind vs Aus Shahrukh Khan Amitabh Bachchan Ajay Devgn Ranveer Singh Kajol Prakash Raj Anupam Kher

Celebs Reaction: किसी की आंखें हुईं नम तो कोई हुआ मायूस, वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद क्या बोला बॉलीवुड

Celebs Reaction on World Cup 2023 IND vs AUS: वर्ल्ड कप 2023 के फिनाले के बाद किसी की आंखें नम हो गईं तो किसी के चेहरे पर मायूसी छा गई। हर किसी ने टीम इंडिया के लिए कुछ न कुछ लिखा है। पढ़िए!

Celebs Reaction: किसी की आंखें हुईं नम तो कोई हुआ मायूस, वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद क्या बोला बॉलीवुड
Vartika Tolaniलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीMon, 20 Nov 2023 10:40 AM
ऐप पर पढ़ें

वर्ल्ड कप 2023 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 6 विकेट से हरा दिया। मैच के बाद देशवासी मायूस हो गए। किसी का दिल टूटा तो किसी के आंखों से आंसू छलक उठे। सिर्फ आम इंसान का ही नहीं, बॉलीवुड सेलेब्स का भी ऐसा ही हाल हुआ। ऐसे में उन्होंने टीम इंडिया के लिए बेहद खास नोट लिखा। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, सितारों ने भारत की हार के बाद अपने दिल की बात लिखी। पढ़िए किसने क्या पोस्ट किया।

शाहरुख खान
किंग खान ने लिखा, 'जिस तरह से टीम इंडिया ने ये पूरा टूर्नामेंट खेला वह सम्मान की बात है। उन्होंने शानदार जज्बा और दृढ़ता दिखाई। यह एक खेल है और इसमें हमेशा एक या दो दिन बुरे होते हैं। दुर्भाग्य से बुरा दिन आज था…लेकिन, क्रिकेट में हमारी खेल विरासत पर हमें इतना गौरवान्वित करने के लिए टीम इंडिया को धन्यवाद…आप पूरे भारत में बहुत खुशी लाते हैं। प्यार और इज्जत। हमें एक गौरवान्वित राष्ट्र बनाते हैं।'

अमिताभ बच्चन 
बॉलीवुड के शहंशाह ने लिखा, 'आपकी प्रतिभा, क्षमता और प्रतिष्ठा इन सब से परे है.. यह सर्वोच्च है.. आपके द्वारा खेले गए 10 मैचों के नतीजों ने प्रदर्शित किया है कि आप एक टीम हैं.. देखिए कि आपने इस विश्व कप में कितने पूर्व चैंपियंस और विजेताओं को तबाह कर दिया है.. आप सर्वश्रेष्ठ हैं.. और बने रहेंगे..।'

अनुपम खेर
अनुपम खेर ने लिखा, “दोनो में से किसी ने तो जीतना था!” आज के खेल पर मां का विश्लेषण! उन्होंने पूरा खेल देखा। उनके शब्द दार्शनिक और सुखदायक हैं। सुनिए! उनकी बातें आपको बेहतर महसूस कराएंगी! लेकिन यह नहीं कहूंगा कि मैं दुनिया भर के हर भारतीय की तरह निराश नहीं हूं। हम इस पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छे थे। सचमुच चैम्पियंस की तरह खेले! इस #विश्वकप के दौरान आपने हमें जो खुशी और गर्व की भावना दी, उसके लिए #TeamIndia को धन्यवाद। ऑस्ट्रेलिया को बधाई! जय हो! जय हिन्द!

आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना ने लिखा, 'बस एक बुरा दिन था टीम इंडिया...आप लोगों को हमेशा #WorldCup2023 के सबसे कठिन पक्ष के रूप में याद किया जाएगा...! बहुत बढ़िया! 🙌🇮🇳'

विकी कौशल
विकी कौशल ने लिखा, 'अभी भी यह सर्वश्रेष्ठ टीम है। इस सीडब्ल्यूसी में टीम इंडिया द्वारा दिखाया गया कौशल, धैर्य और शालीनता गजब है। आप लोगों पर सदैव गर्व रहेगा। इंडिया....इंडिया...।'

अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने कुछ कहा नहीं लेकिन, उनकी फोटोज सबकुछ कह गईं। इंडिया के हारने के बाद उनके और अथिया शेट्टी के चेहरे पर मायूसी छा गई। उनकी आंखें नम हो गईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें