यामी गौतम ने कर लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, जब लगा कि बस दिखावे की है यह दुनिया

यामी गौतम ने कर लिया था इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला, जब लगा कि बस दिखावे की है यह दुनिया

संक्षेप:

Yami Gautam: यामी गौतम ने बताया, 'मैं उस पॉइंट तक आ चुकी थी कि अब आगे कोई फिल्म नहीं करूंगी। बाला करने से पहले तक मैं इंडस्ट्री छोड़ देना चाहती थी। अच्छे काम के बावजूद मुझे पहचान नहीं मिल रही थी।'

Jan 02, 2023 07:46 am ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम इंडस्ट्री की उन कुछ गिनी चुनी अभिनेत्रियों में से हैं जिन्होंने अपने दम पर अलग पहचान बनाई है। यामी गौतम ने बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय किया है, जिसकी शुरुआत उन्होंने टीवी कॉमर्शियल्स से की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक वक्त ऐसा भी था जब यामी गौतम लगभग हार मान चुकी थीं और यह इंडस्ट्री छोड़ देना चाहती थीं।

बॉलीवुड में सिर्फ दिखाने का महत्व है?
यह वो दौर था जब यामी गौतम को लगने लगा था कि बॉलीवुड में सिर्फ दिखावे को महत्व दिया जाता है। एक्ट्रेस ने बताया कि स्ट्रगल के दौरान एक फेज वह भी आता है जब आपको दिल से कोई चीज बहुत बुरी लग जाती है। उन्होंने इंडस्ट्री के सिस्टम के बारे में बात करते हुए कहा कि उनका गुस्सा किसी खास इंसान के प्रति नहीं है, लेकिन वह बस अपनी बात रख रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब इंडस्ट्री छोड़ने वाली थीं यामी गौतम
यामी गौतम ने कहा कि जिस तरह अवॉर्ड फंक्शन होते हैं उसी तरह यह सब भी काम करता है। कई बार आपको लगता है कि आपको फलां इंटरव्यू का हिस्सा होना चाहिए था, लेकिन आपको नहीं बुलाया जाता क्योंकि आप फेमस नहीं हो। बावजूद इसके कि आप किसी प्रोजेक्ट में लीड रोल कर रहे थे। एक्ट्रेस ने कहा कि बाला के लिए नॉमिनेट ना किया जाना मुझे बहुत खल गया था।

मां ने कह दिया था मुंबई छोड़कर आ जाओ
यामी गौतम ने बताया, 'मैं उस पॉइंट तक आ चुकी थी कि अब आगे कोई फिल्म नहीं करूंगी। बाला करने से पहले तक मैं इंडस्ट्री छोड़ देना चाहती थी। अच्छा काम होने के बावजूद मुझे पहचान नहीं मिल पा रही थी। मैं यहां से चली जाना चाहती थी। मैं डेस्परेट नहीं थी, मैं एक्टिंग से प्यार करती हूं। मेरी मां से बात हुई और उन्होंने भी कह दिया कि ठीक है वापस आ जाओ।' यामी गौतम ने कहा कि आप जो कुछ भी करो। आपको रात में अच्छी नींद आनी चाहिए।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।