Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़when tamiur ali khan start crying, Mom Kareena Kapoor Khan tries to calm down

ये क्या: जब मीडिया को देख जोर-जोर से रोने लगे तैमूर और हंसती रही बेबो

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब से कम नहीं हैं। तभी तो

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीFri, 1 Sep 2017 10:05 AM
हमें फॉलो करें

मां करीना के साथ तैमूर

1 / 2

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान किसी सेलेब से कम नहीं हैं। तभी तो वो जहां भी जाते हैं मीडियावालों के लिए सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन जाते हैं। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब तैमूर मां करीना के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए, लेकिन हमेशा शांत रहने वाले तैमूर इस बार यहां रोते हुए दिखे।

SHOCKING: विवादों के बाद बंद हुआ कपिल का कॉमेडी शो, चैनल ने दी ये वॉर्निंग

मीडियावालों को देख जोर-जोर से रोने लगे तैमूर...
दरअसल, गुरुवार को करीना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, लेकिन सारे कैमरों की नजर उनके नन्‍हें नवाब की तरफ ही मुडे़ हुए थे। कार से उतर कर एयरपोर्ट के अंदर जाती मम्‍मी करीना को देख तैमूर से रहा नहीं गया और वह सीधे अपनी नैनी की गोद से उतरकर मां की गोद में आने के लिए रोने लगे।  वैसे तो सैफ और करीना का ये छोटा काफी नवाब काफी कैमरा फ्रेंडली है, लेकिन इस बार तो जैसे ही उनकी नजर मीडियावालों पर पड़ी वो जोर-जोर से रोने लगे। फिर क्या था बेबो की लाख कोशिशों के बावजूद तैमूर चुप नहीं हुए और लगातार रोते रहे।

Taimur ali khan CRYING, Kareena Kapoor Khan

आगे की स्लाइड में पढ़िए बेटे को लेकर कहां रवाना हुई करीना... 

तैमूर और करीना

2 / 2

बता दें कि करीना अपनी अपकमिंग फिल्‍म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग के लिए मुंबई से दिल्‍ली के लिए रवाना हुईं। फिल्‍म में करीना के साथ सोनम कपूर और स्‍वरा भास्‍कर भी नजर आएंगी। इस फिल्‍म को सोनम कपूर की बहन रिया कपूर बना रही हैं। 

फिल्‍म की शुरुआत से पहले करीना ने एक इंटरव्‍यू के दौरान कहा था कि वह अपने बेटे से दूर नहीं रह सकतीं और वह कोशिश करेंगी कि उनकी फिल्‍म की शूटिंग के दौरान भी तैमूर उनके पास रहे। इसलिए वो हर जगह तैमूर को अपने साथ लेकर जाती हैं।

Taimur ali khan CRYING, Kareena Kapoor Khan
ऐप पर पढ़ें