एकतरफा था रितिक के लिए कंगना का प्यार, अध्ययन ने देखे थे मैसेज... बेटे को धोखा मिलने पर बोले थे शेखर सुमन
कंगना रनौत और रितिक रोशन के लिंकअप पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हो चुकी है। एक पुराने इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया था कि कंगना का प्यार रितिक के लिए एकतरफा था। उनके बेटे अध्ययन ने मैसेज भी देखे थे।

शेखर सुमन का एक रीसेंट इंटरव्यू वायरल है। इसमें उन्होंने बोला कि अध्ययन और कंगना का ब्रेकअप होने में दोनों की गलती नहीं थी। वो एक फेज था। इससे पहले भी शेखर सुमन कई बार अपने बेटे और कंगना के रिश्ते पर बोल चुके हैं। उन्होंने एक बार कंगना और रितिक के बारे में भी बात की थी। शेखर ने कहा था कि रितिक ने भी कंगना की वजह से बहुत झेला है। कंगना ने उन्हें जो मैसेज किए थे, उनके बेटे अध्ययन ने देखे थे। इसके बाद वह रोकर अपनी मां के पास पहुंचा था। अध्ययन को पता चल गया था कि कंगना उन्हें धोखा दे रही हैं।
रितिक ने भी काफी झेला
कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के अफेयर का किस्सा काफी चर्चित रहा है। अध्ययन के पिता शेखर सुमन भी इस बारे में कई बार बोलते रहे हैं। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि कैसे कंगना उनके बेटे को धोखा दे रही थीं। शेखर ने स्पॉटबॉय.कॉम से कहा था, रितिक ने भी काफी झेला है। उसे इस बारे में काफी पहले बोलकर तब ही खत्म कर देना चाहिए था। वर्ना आप सामने वाले को खुद पर हंसने और बदनाम करने का मौका दे देते हो। उन्होंने कहा था कि देर से ही सही रितिक बोले और अच्छा किया।
नहीं था रितिक का कोई मैसेज
शेखर ने बताया था कि अध्ययन कंगना के रितिक की तरफ झुकाव से वाकिफ थे। शेखर ने बताया था, अध्ययन को पता था कि उनको धोखा दिया जा रहा है। उसे कंगना के कुछ मैसेज मिले थे जो उन्होंने रितिक को भेजे थे। वो मैसेज ऐसे थे कि उसे पसंद नहीं आए थे। वह टूट गया ता। वह रोते हुए अल्का (अध्ययन की मां) के पास आया था। मैंने उससे कहा, बॉस मैंने तो आपको पहले ही बोला था। शेखर से जब सवाल किया गया कि क्या रितिक का भी कोई मैसेज था? इस पर उन्होंने जवाब दिया, नहीं ये हमेशा एकतरफा था।
