जब हमशक्ल जरीन के साथ सलमान के काम करने पर बोली थीं कटरीना कैफ, मुझे मिस करते हैं...

लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
Follow us on Google News
share

सलमान खान जरीन खान के साथ काम कर चुके हैं जिन्हें कटरीना कैफ की हमशक्ल कहा जाता था। इस पर कटरीना कैफ ने एक बार इंट्रेस्टिंग जवाब दिया था। उनका कहना था कि वह मुझे मिस करते हैं तो यह अच्छी बात है।

जब हमशक्ल जरीन के साथ सलमान के काम करने पर बोली थीं कटरीना कैफ, मुझे मिस करते हैं...

सलमान खान अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स के जैसी दिखने वाली लड़कियां खोजने के लिए चर्चा में रह चुके हैं। स्नेहा उल्लाल और जरीन खान इसकी उदाहरण हैं। एक पुराने इंटरव्यू में कटरीना कैफ से इस बारे में सवाल किया गया था। कटरीना से पूछा गया था कि क्या सलमान खान ने 2010 में जरीन खान के साथ इसलिए काम किया था कि वह उनके जैसी दिखती हैं। इस पर कटरीना ने जवाब दिया था कि यह सुनकर उन्हें अच्छा लगा कि सलमान उन्हें मिस करते हैं इसीलिए उनके जैसी लड़कियों के साथ काम कर रहे हैं। जरीन खान ने सलमान खान के साथ वीर फिल्म में डेब्यू किया था। 

कटरीना ने की थी जरीन की तारीफ

सलमान खान और कटरीना कैफ ने 2005 में पहली बार फिल्म मैंने प्यार क्यों किया में साथ काम किया था। फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन थे। फिल्म में सुष्मिता सेन भी थीं। इसके बाद सलमान कटरीना पार्टनर, एक था टाइगर जैसी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। साल 2008 में कटरीना कैफ से जरीन के बारे में पूछा गया था। तब जरीन को लॉन्च करने की तैयारी चल रही थी। तब कटरीना ने कहा था कि उन्हें जरीन प्यारी लगती हैं, साथ ही यह भी कहा था कि जरीन उनके जैसी नहीं दिखतीं। कटरीना ने बताया था कि वीर के स्क्रीन टेस्ट के दौरान उन्होंने जरीन के मेकअप में मदद की थी। ये भी पढ़ें: कटरीना कैफ ने इंस्टाग्राम पर की ऋतिक रोशन के बियर्ड लुक की तारीफ, विकी कौशल बोले- 'हमें बात करने की जरूरत है'

सलमान मेरी जैसी लड़की के साथ...

जब उनसे पूछा गया कि क्या जरीन को सलमान खान की फिल्म में इसलिए साइन किया गया कि वह कटरीना जैसी दिखती हैं? इस पर 2008 में कटरीना ने जरीन खान को बताया था, क्या यह तारीफ वाली बात नहीं है? मुझे लगता है यह बहुत स्वीट है। मैंने स्क्रीन टेस्ट के दौरान उनकी हेल्प भी की थी। वह प्यारी लड़की है और उम्मीद करती हूं वह बढ़िया काम करेगी। हालांकि मुझे नहीं लगता  कि वह मेरे जैसी दिखती है। लेकिन अगर सलमान मुझे मिस करते हैं और ऐसी लड़की के साथ काम करना चाहते हैं जो मेरे जैसी दिखती हैं, तो यह अच्छी बात है।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series, Bigg Boss 20 News, Bigg Boss Winners OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़जब हमशक्ल जरीन के साथ सलमान के काम करने पर बोली थीं कटरीना