Hindi NewsEntertainment Newswhen is hera pheri 3 going to release priyadarshan films akshay kumar paresh rawal and sunniel shetty

प्रियदर्शन बनाने जा रहे हैं फिर Hera Pheri-3, जानिए कौन-कौन होंगे एक्टर्स

बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) सुपरहिट फिल्म हेराफेरी (Hera Pheri) का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। वार्ता के अनुसार साल 2000 में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी...

प्रियदर्शन बनाने जा रहे हैं फिर Hera Pheri-3, जानिए कौन-कौन होंगे एक्टर्स
एजेंसी नई दिल्लीSat, 20 April 2019 02:28 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड निर्देशक प्रियदर्शन (Priyadarshan) सुपरहिट फिल्म हेराफेरी (Hera Pheri) का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। वार्ता के अनुसार साल 2000 में प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) और परेश रावल (Paresh Rawal) को लेकर सुपरहिट फिल्म हेराफेरी बनाई थी।
फिल्म में परेश रावल के बाबू राव गणपत राव आप्टे वाले किरदार का इस्तेमाल लोग आज भी कॉमेडी के लिए करते हैं। परेश के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने भी जमकर हंसाया था। 

हेराफेरी 2 को नीरज वोरा (Neeraj Vohra) ने निर्देशित किया था। हेरा फेरी की तीसरी कड़ी को इंद्र कुमार (Indra Kumar) के निर्देशित करने की चर्चा थी लेकिन इंद्र कुमार ने किसी कारणवश फिल्म को निर्देशित करने से हाथ खींच लिए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshay_universe) on

अब हेरा फेरी का तीसरा संस्करण प्रियदर्शन बनाने जा रहे हैं। इस बार हेरा फेरी 3 में टाइम लीप होगा जिसमें तीनों एक्टर्स अपने वर्तमान उम्र से नजदीक उम्र का किरदार निभाते नजर आएंगे। इसमें अक्षय कुमार (राजू), परेश रावल (बाबूराव) और सुनील शेट्टी (श्याम) के बदले हुए रूप में नजर आएंगे। 

प्रियदर्शन ने इस बात की पुष्टि की कि वह अक्षय, सुनील और फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज के साथ बात कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल वह एक मलयालम फिल्म 'मरक्कर: द लायन ऑफ अरेबियन सी' में व्यस्त हैं। इस फिल्म के पूरा होने के बाद वह सिर्फ हेरा फेरी पर ध्यान देंगे।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें