ईशा देओल की विदाई पर धर्मेंद्र नहीं रोक पाए थे अपने आंसू, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो
एक्ट्रेस ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर विदाई का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र शादी के बाद उन्हें विदा करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से...

एक्ट्रेस ईशा देओल ने सोशल मीडिया पर विदाई का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें हेमा मालिनी और धर्मेंद्र शादी के बाद उन्हें विदा करते नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की है।
वीडियो में आप देखेंगे कि ईशा देओल बहन अहाना देओल के सामने खड़ी होती हैं। विदाई के दौरान लड़की को चावल पीछे की ओर गिराने होते हैं। इस रिवाज को करते हुए ईशा काफी इमोशनल हो जाती हैं और वह जब पीछे मुड़कर देखती हैं तो पिता धर्मेंद्र और मां हेमा मालिनी नजर आते हैं। ईशा पिता के गले लगती हैं और धर्मेंद्र अपने आंसू नहीं रोक पाते हैं। वहीं, मां हेमा मालिनी मुस्कुराकर उन्हें गले लगाती हैं और विदा करती हैं।
ईशा कहती हैं कि मैं उन लोगों में से हूं जो जल्दी से रोता नहीं। लेकिन जब भी मैं यह विदाई का वीडियो देखती हूं तो इमोशनल हो जाती हूं। आज भी मैं काफी रोती हूं। आपको बताते चलें कि धर्मेंद्र नहीं चाहते थे कि ईशा देओल बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखें। वह इसके सख्त खिलाफ थे।
हेमा मालिनी ने बताया कि ईशा को कई चीजें करना अच्छा लगता था। वह स्पोर्ट्स और डांस में माहिर थीं। जैसे मैं अपने घर की बात करूं, तो हम खूब डांस प्रैक्टिस करते थे, जिसकी वजह से ईशा डांस पसंद भी करने लगी थीं। ईशा एक प्रोफेशनल डांसर बनना चाहती थीं और उसी में अपना बॉलीवुड करियर देखने लगी थीं। लेकिन, धर्म जी को अपनी बेटी का डांस करना अच्छा नहीं लगता था। वह इसके सख्त खिलाफ थे और कहते थे कि ईशा इस तरह बॉलीवुड डेब्यू नहीं कर सकती है। उन्होंने इस बात को लेकर कई सवाल भी उठाए।


