जब अचानक इतनी बदल गईं आयशा टाकिया, सर्जरी को लेकर ट्रोल होने पर दिया था ये जवाब
आयशा टाकिया अब फिल्मों में एक्टिंग को अलविदा कह चुकी हैं। कभी फैन्स उनकी क्यूटनेस और सिंपल लुक पर फिदा हुआ करते थे। हालांकि सोशल मीडिया पर वह एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

आयशा टाकिया आज भी फैन्स को उनके विज्ञापन 'आई एम अ कॉम्पलान गर्ल' के रूप में याद हैं। उस वक्त वह केवल 13 साल की थीं। उनके साथ शाहिद कपूर भी थे। इसके बाद वह फाल्गुनी पाठक के हिट गाने 'मेरी चुनर उड़ उड़ जाए' में दिखीं। बॉलीवुड में आयशा ने मुख्य एक्ट्रेस के तौर पर फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से डेब्यू किया। उन्होंने 'डोर', 'सलाम ए इश्क', 'वांटेड' सहित अन्य फिल्मों में काम किया लेकिन फिर वह जल्द ही ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हो गईं। फिल्मों में फैन्स उनके सादगी से भरे लुक्स को पसंद करते थे। आयशा के चाहने वालों को तब उन्हें देखकर हैरानी हुई जब उनका लुक बिल्कुल बदला हुआ लगा। उन्हें उस वक्त बुरी तरह ट्रोल किया गया।
बदले लुक में देख हैरान हुए थे फैन्स
आयशा ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी। फिल्मों से दूरी बनाने के बाद जब लंबे समय बाद एक इवेंट में पहुंचीं तो उनके होंठ से लेकर नाक की बनावट में फर्क दिखा। उनके गाल फूले हुए दिखे। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि उन्होंने सर्जरी का सहारा लिया। उनकी पहले और अब की फोटोज में फर्क को साफ देखा जा सकता है।
हेटर्स को दिया जवाब
जब आयशा को काफी ट्रोल किया गया तो उन्होंने इस पर चुप्पी तोड़ी। इसके बाद आयशा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर किया जिसमें लिखा था, 'आप दुनिया में सबसे पके हुए रसीले आड़ू हो लेकिन फिर भी कोई तो ऐसा होगा जो आपसे नफरत करेगा।' उनके इस पोस्ट को हेटर्स के लिए जवाब माना गया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा था, 'अपने सेल्फ कॉन्फिडेंस और सेल्फ लव को कम करने के लिए किसी भी को यह नहीं कहने दें। हम जजमेंट करने वालों और धमकाने वालों की दुनिया में रहते हैं। हमें इससे ऊपर उठने की जरूरत है। हमें खुद पर गर्व होना चाहिए। खुद से प्यार करो।'
कैसे हैंडल करती हैं निगेटिविटी
2017 में स्पॉटब्वॉय के साथ बातचीत में आयशा ने बताया कि वह इस तरह की निगेटिविटी से कैसे डील करती हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपने परिवार के साथ गोवा में थीं। जब यह सामने आया तो मैं हंसते-हंसते लोट-पोट हो गई। आखिर में मैंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। जब आपने वास्तव में कुछ भी गलत नहीं किया है तो आपको अपना बचाव करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। यह मुझे प्रभावित नहीं करता है और मैं इससे बहुत आसानी से आगे बढ़ गई।'
