अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला काफी समय से रिलेशन में हैं। दोनों ने अभी तक शादी नहीं की है, लेकिन दोनों का बेटा है। बता दें कि अर्जुन की 2 बेटियां हैं माहिका और मायरा। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब बेटियों को उनके और गैब्रिएला के रिलेशन के बारे में पता चला था तो उनका कैसा रिएक्शन था।
मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि वह गैब्रिएला से एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। अर्जुन ने कहा था कि वह हमेशा यही चाहते थे कि उनकी बेटी दोनों के रिलेशन को एक्सेप्ट करें और गैब्रिएला को भी परिवार का हिस्सा मानें। अर्जुन ने बताया था कि उनकी दोनों बेटियां माहिका और मायरा ने बहुत आसानी से दोनों का रिलेशन एक्सेप्ट कर लिया था।
बता दें कि अर्जुन की गर्लफ्रेंड एक साउथ अफ्रीकन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इसके अलावा पिछले साल वो FHM की 100 सबसे सेक्सीएस्ट महिलाओं की लिस्ट में भी शामिल हुई थीं।
गैब्रिएला ने इस अंदाज में दी बधाई
गैब्रिएला ने अर्जुन की कई फोटोज शेयर करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे मेरे फेवरेट। तुम बहुत प्यारे और स्ट्रॉन्ग हो। तुम्हारा बेस्ट अभी आना बाकी है। यह मेरा सीक्रेट है जो कि एकदम सिंपल है। केवल दिल ही है जिसकी वजह से कोई इंसान सही चीजें देख सकता है। जो सबसे जरूरी है, वह आंखों से नहीं दिखता है।'