जब ऐश्वर्या राय को पहली बार कहा गया Mrs Bachchan, जानें कैसा था उनका रिएक्शन
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब ऐश्वर्या ने खुद के लिए पहली बार मिसेज बच्चन सुना तो उनका कैसा...
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों की शादी को कई साल हो गए हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब ऐश्वर्या ने खुद के लिए पहली बार मिसेज बच्चन सुना तो उनका कैसा रिएक्शन था। दरअसल, एक पुराने इंटरव्यू में ऐश्वर्या ने कहा था, हम अपने हनीमून के लिए फ्लाइट से जा रहे थे और बोर्ड करते वक्त हमारा स्वागत करते हुए उन्होंने कहा आपका स्वागत है मिसेज बच्चन। उस वक्त मैंने और अभिषेक ने एक-दूसरे को देखा और जोर से हंसने लगते हैं। उसके बाद मेरा ध्यान तुरंत गया कि अब मैं शादीशुदा हूं। मैं अब मिसेज बच्चन हूं।'
अभिषेक ने ऐश्वर्या को कहा था- सुपर मॉम
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने ऐश्वर्या की तारीफ करते हुए कहा था, 'काम को लेकर उनकी निष्ठा और मेहनत पर कभी सवाल नहीं उठा सकते। एक मां के तौर पर वह काफी शानदार हैं। वह सुपर मॉम हैं। एक को-स्टार होने के नाते मुझे उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।'
अभिषेक ने कहा था, 'मैं और ऐश्वर्या यही चाहते हैं कि हमारी बेटी हमेशा खुश और स्वस्थ रहे। जब मैं छोटा था तो मुझे मीडिया अटेंशन से दूर रखा जाता था। हमारे घर ट्रेड मैग्जीन बैन थी। पहली बार जब मैंने फिल्म मैग्जीन पढ़ी थी तब मेरी उम्र 18 साल थी।'
कपिल के शो से ऐश्वर्या का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ दिनों पहले कपिल के शो से ऐश्वर्या का एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा था। वीडियो में कपिल, ऐश्वर्या से पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी पति अभिषेक के लिए पराठा बनाया हो? ऐश्वर्या कहती हैं, हां मैंने सिर्फ अभिषेक ही नहीं मेरी आराध्या भी है तो दोनों बच्चों के लिए बनाया। ऐश्वर्या ये बोलकर हंसने लगती हैं।
ऐश्वर्या की बात सुनकर कपिल कहते हैं, वाह...इतनी खूबसूरत लड़की पराठा बनाती होंगी तो पराठा कितना गोरा होता होगा न। पराठे में मक्खन डालो तो वो भी एंजॉय करता होगा।
कपिल की बात सुनकर ऐश्वर्या के साथ-साथ सभी जोर से हंसने लगते हैं।
ऐश्वर्या की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह लास्ट फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ अनिल कपूर और राजकुमार राव लीड रोल में थे।