OTT: VFX जबरदस्त, कहानी में दम... हॉलीवुड छोड़िए देख डालिए साउथ की ये बेस्ट साइंस फिक्शन फिल्में
साउथ की फिल्में अपनी दमदारी कहानी के साथ एक्शन और वीएफएक्स के लिए जानी जाती हैं। साइंस फिक्शन की बात करें तो कई फिल्में हॉलीवुड से कम नहीं हैं। ऐसी फिल्मों को आप ओटीटी पर भी देख सकते हैं।

साइंस फिक्शन फिल्में कहते ही हॉलीवुड का नाम आता है। उन फिल्मों का बजट भारी भरकम होता है और फिर वीएफएक्स भी उतना ही तगड़ा रहता है। कहानी और एक्शन सीक्वेंस के दम पर हॉलीवुड साइंस फिक्शन फिल्में आखिर तक दर्शकों को बांधे रखती हैं। ऐसा नहीं है कि केवल विदेश में ही ऐसी फिल्में बनी हों हमारे यहां भी कई बेहतरीन फिल्में बनाई गईं हैं जो हॉलीवुड को टक्कर देती हैं। तो इस रिपोर्ट में आज साउथ की बेस्ट साइंस फिक्शन फिल्मों के बारे में बताते है। बजट के लिहाज से देखें तो हॉलीवुड की अपेक्षा काफी कम है लेकिन इसके बाजवूद फिल्म देखते वक्त ऐसा कहीं से भी नहीं लगेगा कि कोई कमी रह गई।
इरु मुगन
तमिल फिल्म Iru Mugan में विक्रम डबल रोल में हैं। एक किरदार हीरो का है और एक विलेन का है। अन्य कलाकारों में नयनतारा और नित्या मेनन हैं। फिल्म को अमेजन प्राइम वीडियो पर रेंट पर लेकर देख सकते हैं। इसके अलावा यह जी5 पर भी है।
24
साल 2016 में आई फिल्म 24 टाइम ट्रैवेल की कहानी है। सूर्या इसमें ट्रिपल रोल में हैं। उनके साथ सामांथा रुथ प्रभु और नित्या मेनन ने एक्टिंग की है। फिल्म का हिंदी डब वर्जन जी 5 पर टाइम स्टोरी नाम से मौजूद है।
2.0
2018 में रिलीज हुई तमिल फिल्म 2.0 में रजनीकांत, अक्षय कुमार और ऐमी जैक्सन हैं। फिल्म को शंकर डायरेक्ट किया। यह फिल्म एंथिरन की सीक्वल है जो 2010 में आई थी। एंथिरन को हिंदी में रोबोट के नाम से रिलीज किया गया था। फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई।
इंद्रू नेत्रू नालाई
साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म Indru Netru Naalai के मुख्य कलाकारों में विष्णु विशाल और मिया हैं। फिल्म की कहानी साल 2065 पर बेस्ड है। एक वैज्ञाानिक टाइम मशीन बनाता है। वह इसे 2015 में भेजता है लेकिन मशीन वापस नहीं आती। फिल्म को आईएमडीबी पर 8 रेटिंग मिली है। इसे आप डिजनी प्लस हॉटस्टर पर देख सकते हैं।
मानाडू
साइंस फिक्शन के साथ फिल्म Maanaadu में पॉलिटिकल थ्रिलर भी हैं। तमिल फिल्म में सिलाम्बरसानन, एस जे सूर्या और कल्याणी प्रियदर्शन ने जोरदार एक्टिंग की है। यह सोनी लिव पर उपलब्ध है।
