Hindi NewsEntertainment Newswatch rajkummar rao sonam kapoor anil kapoor starrer ek ladki ko dekha to aisa laga trailer

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Trailer रिलीज, अनोखे प्यार को बयां करती लवस्टोरी में छिपे हैं कई सीक्रेट

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्‍टर राजकुमार राव(Rajkummar Rao) और सोनम कपूर(Sonam Kapoor) की अपकमिंग फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर आज यानी 27 दिसंबर को रिलीज कर...

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Trailer रिलीज, अनोखे प्यार को बयां करती लवस्टोरी में छिपे हैं कई सीक्रेट
लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्लीThu, 27 Dec 2018 04:12 PM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्‍टर राजकुमार राव(Rajkummar Rao) और सोनम कपूर(Sonam Kapoor) की अपकमिंग फिल्‍म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर आज यानी 27 दिसंबर को रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में फिल्म की कहानी को दि‍लचस्प अंदाज में परोसा गया है। सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि इस फिल्‍म में पहली बार एक्‍ट्रेस सोनम कपूर और उनके पापा अनिल कपूर बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। इतना ही नहीं दोनों पिता और बेटी के किरदार में नजर आने वाले हैं। लवस्‍टोरी से सजी इस कहानी में आपको कई ट्व‍िस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म में अनिल कपूर, सोनम कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला अहम भूमिका में दिखेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी 'लव' पर बेस्ड है।  राजकुमार राव एक मुसलमान लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की हिट मूवी '1942 अ लव स्टोरी' के पॉपुलर गाने 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' से लिया गया है।

 

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर-

 

हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया जिसे अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का फर्स्ट लुक पेश करते हुए बहुत एक्साइटेड फील कर रहा हूं। क्योंकि यह सफर मेरे जन्मदिन पर ही शुरू किया जा रहा है।' बता दें कि फिल्म 1 फरवरी को रिलीज होगी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें