VIDEO: मोनालिसा ने इस गाने पर किया डांडिया डांस, हुआ वायरल
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ऐक्ट्रेस मोनालिसा आजकल छोटे पर्दे पर अपने जलवे बिखेर रही हैं। टीवी पर आने वाले शो 'नज़र' में मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा ने हाल ही में एक...
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री ऐक्ट्रेस मोनालिसा आजकल छोटे पर्दे पर अपने जलवे बिखेर रही हैं। टीवी पर आने वाले शो 'नज़र' में मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा ने हाल ही में एक फोटोशूट की फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था जो वायरल हो गई थी। इस फोटो के बाद मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मोनालिसा डांडिया डांस करते हुए दिखाई दे रही हैं।
आपको बता दें कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की हॉट और सेक्सी ऐक्ट्रेस मोनालिसा आजकल छोटे पर्दे पर अपने जलवे बिखेर रही हैं। टीवी पर आने वाले शो 'नजर' में मोनालिसा एक डायन का किरदार निभा रही हैं। मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिया ऑरेंज कलर का शूट पहने डांडिया खेलती हुई नजर आ रही हैं।
नवरात्रि में मोनालिसा का डांड़िया डांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। अगर आप भी मोनालिसा के फैन हैं तो उनका यह वीडियो आपकी दीवानगी को दोगुना कर देने वाली है। वीडियो में डांडिया खेलती हुई भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा काफी हॉट लग रही हैं। मोनालिसा के इस वीडिया को कुछ ही घंटों में 60 हजार से ऊपर लोग लाइक कर चुके हैं।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर मोना के 1.2 मिलियन फॉलोअर हैं. जैसे ही वे अपनी कोई तस्वीर शेयर करती हैं उस पर फैंस के कमेंट की बाढ़ सी आ जाती है। भोजपुरी सिनेमा में मोनालिसा ने कई फिल्मों में काम किया है। मोना ने भोजपुरी सुपरस्टार्स रवि किशन, दिनेश लाल यादव निरहुआ, पवन सिंह, मनोज तिवारी समेत कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। मोनालिसा ने 2011 में अपना फिल्मी डेब्यू किया था। अबतक मोनालिसा 200 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।