कुछ दिनों पहले विवेक ओबेरॉय का मुंबई में चालान कट गया था, वह बिना हेल्मेट के बाइक चलाते पाए गए थे। इसके साथ ही विवेक ने वीडियो शेयर कर दिखाया था कि उनका चालान 500 रुपये का काटा गया है। वीडियो में एक्टर काफी फिट नजर आ रहे थे। एक्टर का कहना है कि पिछले साल उन्होंने काफी वजन बढ़ा लिया था, जिसके चलते वह बहुत नाखुश रहने लगे थे। लॉकडाउन के समय का सही इस्तेमाल करते हुए विवेक ओबेरॉय फिटनेस रुटीन पर वापस लौटे और अब वह काफी फिट महसूस करते हैं।
बॉम्बे टाइम्स संग बातचीत में विवेक ने कहा, “कुछ भी खाने और देखने के चलते मैं घंटों तक बस बैठा रहता था। मैं ट्रैक खो चुका था। सुबह 5 बजे सोता था और दोपहर में उठता था। मैं खुद से बहुत नाखुश होने लगा था। मैं हर चीज गलत कर रहा था। इस दौरान मैंने काफी वजन भी बढ़ा लिया था।”
श्रद्धा कपूर बोलीं- अगर प्रभास करेंगे मुझे शादी के लिए प्रपोज तो कहूंगी...
आंख की सर्जरी के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखी इमोशनल पोस्ट, बोले- दृष्टिहीन हूं, दिशाहीन नहीं
विवेक आगे कहते हैं कि शुक्र है लॉकडाउन लगा, इसने मुझे अपने अंदर झांकने के लिए कहा। मैं खुद को पहचाना। मैंने सबसे पहले खुद को रिस्ट्रिक्ट किया। सख्त फिटनेस रुटीन फॉलो करने का प्रण लिया। मैंने अपने लाइफस्टाइल को पूरी तरह बदला। सुबह साढ़े चार बजे उठने लगा। योग और वर्कआउट सेशन लेने लगा। जूस डायट ली और सिस्टम को क्लीन किया। रात में 10 बजे तक सोने लगा। लॉकडाउन के दौरान मैंने कई किताबें पढ़ीं। स्क्रिप्ट्स पर काम किया और काम पर फोकस किया। अच्छी लाइफस्टाइल के साथ मैंने 14 किलो वजन कम कर लिया। अब मैं खुद को सुपर हेल्दी महसूस करता हूं।