Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़vivek oberoi congratulates abhishek bachchan on birthday was in relationship with aishwarya rai

विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, ऐश्वर्या पर विवादित ट्वीट पर मांगी थी माफी

एक्टर अभिषेक बच्चन को बर्थडे के मौके पर तमाम हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी उन्हें विश करते हुए ट्वीट किया है। विवेक ओबेरॉय ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे, अभिषेक...

विवेक ओबेरॉय ने अभिषेक बच्चन को किया बर्थडे विश, ऐश्वर्या पर विवादित ट्वीट पर मांगी थी माफी
Surya Prakash हिन्दुस्तान , मुंबईFri, 5 Feb 2021 04:28 PM
हमें फॉलो करें

एक्टर अभिषेक बच्चन को बर्थडे के मौके पर तमाम हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इस बीच एक्टर विवेक ओबेरॉय ने भी उन्हें विश करते हुए ट्वीट किया है। विवेक ओबेरॉय ने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे, अभिषेक बच्चन। यह दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहे। मेरे दोस्त आपको बहुत-बहुत शुभकामनाएं।' इससे पहले भी वह अभिषेक बच्चन और उनके परिवार को कई अहम मौके पर शुभकामनाएं देते रहे हैं। बच्चन फैमिली के कोरोना पीड़ित होने के दौरान भी विवेक ओबेरॉय ने लिखा था, 'हमारी प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं। सभी लोग जल्दी से स्वस्थ हों।' अभिषेक बच्चन से शादी से पहले ऐश्वर्या राय विवेक ओबेरॉय के साथ रिलेशनशिप में थीं। 

इससे पहले 2019 में विवेक ओबेरॉय पर एक ट्ववीट के चलते बुरी तरह से घिर गए थे। इस ट्वीट में रिलेशनशिप को लेकर ऐश्वर्या राय पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। विवेक ओबेरॉय ने सलमान खान, अभिषेक बच्चन और अपने साथ ऐश्वर्या की तस्वीरें शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने ऐश्वर्या की रिलेशनशिप की तुलना ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और रिजल्ट से की थी। इस पर विवेक ओबेरॉय की तीखी आलोचना हुई थी। अनुपम खेर, सोनम कपूर, उर्मिला मातोंडकर समेत कई हस्तियों ने विवेक ओबेरॉय पर निशाना साधते हुए उनकी हरकत को स्तरहीन और बदतमीजी भरा बताया था।

इस पर विवेक ओबेरॉय को माफी मांगनी पड़ी थी। विवेक ओबेरॉय ने माफी मांगते हुए कहा था, 'कई बार हम जिसे फनी और किसी को नुकसान न पहुंचाने वाली चीज समझते हैं, वह दूसरों के लिए वैसी नहीं होती। मैंने बीते 10 सालों में 2000 से ज्यादा गरीब बच्चियों को सशक्त करने के लिए काम कियाहै। मैं किसी महिला के अपमान के बारे मे सोच भी नहीं सकता हूं।'

— Vivek Anand Oberoi (@vivekoberoi) February 5, 2021

इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय ने लिखा कि यदि किसी महिला को मेरे मीम से परेशानी हुई तो मैं माफी मांगता हूं। ट्वीट को डिलीट कर दिया है। उसके बाद से कई अहम मौकों पर विवेक ओबेरॉय बच्चन फैमिली को शुभकामनाएं दे चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें