दिव्यांका को किस करने में ना हो दिक्कत, इसलिए दाढ़ी नहीं बढ़ाते पति विवेक
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के बेस्ट कपल्ज में से एक माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स बहुत पसंद करते हैं। अब हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर विवेक ने दोनों के बीच का एक दिलचस्प खुलासा...
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी के बेस्ट कपल्ज में से एक माने जाते हैं। दोनों की जोड़ी को फैन्स बहुत पसंद करते हैं। अब हाल ही में इंस्टाग्राम लाइव पर विवेक ने दोनों के बीच का एक दिलचस्प खुलासा किया। आपने हमेशा विवेक को क्लीन शेव में देखा होगा तो इस दौरान जब विवेक से उनके क्लीन शेव को लेकर बात हुई तो उन्होंने कहा, दाढ़ी नहीं रखना मेरी अपनी पसंद है, मेरे लिए ये अपनी स्वच्छता है।
इसके बाद विवेक मजाक करते हुए कहते हैं, लेकिन मैं नहीं चाहता कि जब मैं अपनी पत्नी को किस करूं तो उसे मेरी दाढ़ी से खुजली हो क्योंकि मैं इन सब मामलों के बारे में सोचने वाला पति हूं।
विवेक के इस बात को बोलते ही दिव्यांका उन्हें किस कर लेती हैं और कहती हैं, हां ये थोड़े किस फ्रेंडली हैं।
जब गलत तरह से छूने पर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने जड़ा था युवक को थप्पड़...
दिव्यांका ने हाल ही में अपनी लाइफ का एक बड़ा किस्सा बताया। उन्होंने कहा कि यह बात थिएटर के बाहर की है, जब टिकट ब्लैक में मिला करते थे और खिड़की पर काफी भीड़ हुआ करती थी। मैं एक फिल्म देखने गई थी और टिकट लेने के लिए लाइन में लगी हुई थी। वहां, एक युवक ऐसा था जो भीड़ का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था। उसने मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।
दिव्यांका आगे कहती हैं कि एक सेकंड के अदंर मुझे इतना गुस्सा आया कि मैंने उसका हाथ पकड़ा। वह भागने के लिए भीड़ से निकलकर जा रहा था। लेकिन मैंने उसका हाथ नहीं छोड़ा और उसे बाहर ले आई। उसके बाद मैंने उसका चेहरा देखा। बिना समय लगाए मैंने थप्पड़ मारा और इतने में भीड़ इकट्ठा हो गई और उसकी खूब पिटाई हुई।