Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Vivek Agnihotri told how to save Bollywood tweeted less star fees and less wastage on PR

विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड को बचाने का तरीका, स्टार्स की भारी भरकम फीस और PR पर साधा निशाना

द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर बताया कि बॉलीवुड को क्या करना होगा जिससे वह फ्लॉप से उबर सके। उन्होंने कहा कि स्टार्स भारी भरकम फीस लेते हैं उसे कम करना पड़ेगा।

विवेक अग्निहोत्री ने बताया बॉलीवुड को बचाने का तरीका, स्टार्स की भारी भरकम फीस और PR पर साधा निशाना
Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईSat, 24 Sep 2022 06:17 PM
हमें फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर इस साल अभी तक कुछ ही फिल्में सफल हो पाई हैं इनमें विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' भी एक है। इन दिनों बड़ी फिल्में भी क्यों फ्लॉप हो रही हैं इस पर अभी तक बस अटकलें लगाई जा रही हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय सिनेमा दिवस था। इस मौके पर सिनेमाघरों में टिकट के दाम केवल 75 रुपये रखे गए। नतीजा ये रहा है कि दर्शकों की भीड़ टूट पड़ी। अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर बताया कि बॉलीवुड को क्या करना होगा जिससे वह फ्लॉप से उबर सके।

भरे रहे थियेटर्स


23 सितंबर को देशभर के सिनेमाघरों में राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर टिकट  के दाम केवल 75 रुपये रखे गए। इससे फिल्मों की कमाई भी बढ़ी। 'ब्रह्मास्त्र' ने तीसरे शुक्रवार को 11 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं 'चुप' और 'धोखा' जैसी छोटे बजट और कम प्रमोशन वाली फिल्मों की शुरुआत भी अच्छी रही। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने मिल रही प्रतिक्रियाओं को लेकर ट्विटर पर हाउसफुल का एक पोस्टर शेयर किया।

'टिकट के दाम घटाना जरूरी'

 

तरण आदर्श ने लिखा, 'राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के मौके पर कमाल का रिस्पॉन्स देखने को  मिला जो कि स्टूडियो, डिस्ट्रीब्यूटर्स, एक्जीबिटर्स और फिल्म से जुड़े लोगों  के लिए आंखें खोलने वाला होना चाहिए। टिकट के दाम किफायती होना जरूरी है। अब समय है कि टिकट के दाम घटाए जाएं जिससे लोग ज्यादा संख्या में आएं।'

विवेक अग्निहोत्री ने क्या लिखा


तरण के इसी ट्वीट पर विवेक अग्निहोत्री लिखते हैं, '1. कम दाम, कम अहंकार। कम स्टार फीस। पीआर और एयरपोर्ट लुक्स पर कम बर्बादी।
2.ज्यादा रिसर्च, ज्यादा कंटेट, ज्यादा भारत

बॉलीवुड को उबारने के लिए ये सीधा सा हल है।'

साल की बड़ी हिट में से एक


विवेक अग्निहोत्री की ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ का कलेक्शन किया था। 15 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं था। यह इस साल की सबसे बड़ी हिट में से है।
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें