Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Vivek Agnihotri reaction on claimed bought a house worth 18 crores

विवेक अग्निहोत्री ने खरीदा 18 करोड़ का घर? निर्देशक ने कहा- हर दिन नया अपार्टमेंट...

‘द कश्मीर फाइल्स‘ के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) के बारे में खबरें आईं कि उन्होंने लगभग 18 करोड़ में नया घर खरीदा है। अब इस पर विवेक अग्निहोत्री ने एक ट्वीट कर अपना जवाब दिया है।

Shrilata लाइव हिंदुस्तान, मुंबईMon, 5 Dec 2022 02:57 PM
हमें फॉलो करें

‘द कश्मीर फाइल्स‘ के निर्देशक  विवेक अग्निहोत्री इस वक्त अपनी दूसरी फिल्म में बिजी हैं। 15 करोड़ में बनी ‘द कश्मीर फाइल्स‘ ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया। फिल्म इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से एक  हैं। फिल्म की रिलीज के बाद से विवेक अग्निहोत्री  लगातार सुर्खियों में हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव  हते हैं। हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने मुंबई में लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है जिसकी कीमत 17.90 करोड़ रुपये है। अब इस पर विवेक अग्निहोत्री ने अपना रिएक्शन दिया है।

घर खरीदने पर क्या बोले विवेक अग्निहोत्री 

विवेक अग्नहोत्री ने ऐसी एक रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा किया और कहा कि उनके खिलाफ जो लोग हैं वह हर दिन उनके लिए एक नया अपार्टमेंट खोज ला रहे हैं। विवेक  ने लिखा, ‘मैं बहुत आभारी हूं कि कांग्रेसियों, आपियों और बेरोजगार बॉलीवुडियाज हर दिन मेरे लिए नए अपार्टमेंट बना रहे हैं और उन्हें लग्जरी फर्नीजर से सजा रहे हैं। मुझे 10 जनपथ से आया सोफा वाकई पसंद आया।‘
 

आलीशान फ्लैट खरीदने का दावा

इससे पहले कई ऐसी रिपोर्ट थी जिसमें कहा गया कि विवेक अग्निहोत्री ने पत्नी पल्लवी  जोशी के साथ वर्सोवा के पार्थेनन टावर्स की 30वीं मंजिल पर एक शानदार अपार्टमेंट  खरीदा जिसमें तीन कार पार्किंग स्लॉट भी है। इस फ्लैट की कीमत 18 करोड़ रुपये बताई गई।

ये है आने वाली फिल्म

विवेक अग्निहोत्री की अगली फिल्म कोरोना वैक्सीन पर ‘द वैक्सीन वॉर‘ है। उन्होंने फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी थी। इसके अलावा विवेक दिल्ली दंगों पर भी फिल्म बना रहे हैं। 
 

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें