फोटो गैलरी

Hindi News Entertainment NewsVivek Agnihotri congratulates RRR team for Oscars 2023 win Mentioned about The Kashmir Files

Oscar 2023: भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐसा ट्वीट की लोगों ने ले लिए मजे

Oscar 2023: ऑस्कर में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ऐसा ट्वीट किया की लोगों ने उनके मजे लेने शुरू कर दिए। पढ़िए क्या बोल रही है पब्लिक...

Oscar 2023: भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री ने किया ऐसा ट्वीट की लोगों ने ले लिए मजे
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीMon, 13 Mar 2023 02:55 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 में भारत की ऐतिहासिक जीत पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर साउथ फिल्म 'आरआरआर' और डॉक्यूमेंट्री 'द एलीफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को बधाई दी। हालांकि, उनके इस ट्वीट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उनके मजे ले रहे हैं। पढ़िए क्या बोल रहे हैं यूजर्स.... 

यूजर्स बोले- आपके ऑस्कर नॉमिनेशन का क्या हुआ?
विवेक अग्निहोत्री ने लिखा, “बधाई एमएम कीरवानी, एसएस राजामौली। बहुत खूब! 'द एलीफेंट व्हिस्पर्स' के लिए बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर जीतने के लिए डायरेक्टर कार्तिकी गोंसाल्विस को बधाई। यह भारतीय सिनेमा का साल है।” उनके इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कमेंट किया, "आपके ऑस्कर नॉमिनेशन का क्या हुआ?" अन्य ने लिखा, "आपने भी अपनी फिल्म को ऑस्कर के लिए भेजा था न?" तीसरे ने लिखा, "मुझे लगा कि कश्मीर फाइल्स भी नॉमिनेटेड है।" चौथे ने लिखा, “सर 'द कश्मीर फाइल्स' ऑस्कर से ऊपर है।"

क्या ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई थी 'द कश्मीर फाइल्स'?
दरअसल, ऑस्कर की 301 फिल्मों की सूची में भारत की कई फिल्मों ने नामांकन हासिल किए थे। इसमें विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' के साथ-साथ आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा', गुजराती फिल्म 'छेलो शो', मराठी फिल्म 'मैं वसंतराव' और 'तुझया साथी कही ही', आर माधवन की 'रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट' आदि का नाम शामिल था। हालांकि, ऑस्कर के फाइनल राउंड में केवल 'आआरआर', 'ऑल दैट ब्रीथ्स' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को ही शॉर्टलिस्ट किया गया था।

ऑस्कर के बाद विवेक ने 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए कही ये बात
ऑस्कर 2023 में भारत की जीत के बाद विवेक अग्निहोत्री ने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा, “ये भारतीय सिनेमा के लिए बहुत अच्छा समय है। हमारी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' ने शुरुआत करते हुए दुनिया भर के लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। फिर 'आरआरआर' ने विदेशों में अभूतपूर्व सफलता पाई। भारत की दो फिल्मों ने ऑस्कर में जगह बनाई। दीपिका पादुकोण ने ऑस्कर समारोह में भाग लिया और प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में 'आरआरआर' के गाने 'नाटू नाटू' पर परफॉर्मेंस हुई।"

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े