अनुष्का शर्मा के गुरु ने तय की है शादी की डेट, जानिए- कौन हैं हरिद्वार के ये बाबा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चाओं के बीच अनुष्का शर्मा के गुरु अनंत बाबा भी इटली रवाना हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा...
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी की चर्चाओं के बीच अनुष्का शर्मा के गुरु अनंत बाबा भी इटली रवाना हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का शर्मा के परिवार के साथ ही पुजारी रवाना हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अनुष्का के गुरु 24 दिसंबर के बाद हरिद्वार वापस पहुंचेंगे। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की शादी के बंधन में बंधने की चर्चा जोर शोर से चल रही है। चर्चा है कि 14 और 15 दिसंबर के बीच दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे। इटली के एक बड़े होटल में शादी होने की चर्चा है।
हरिद्वार से अनुष्का के गुरु अनंत बाबा अकेले ही मुंबई के लिए रवाना हुए थे। इसके साथ ही आश्रम में किसी को भी कुछ बताने के लिए इनकार किया गया है। बता दें, अनंत बाबा हरिद्वार के पथरी अंबूवाला स्थित आश्रम के अध्यक्ष है और कई वर्षों से लगातार अभिनेत्री अनुष्का का हरिद्वार आना जाना लगा रहता है।
बाबा ने ही तय की थी तारीख
बीते 28 नवंबर 2017 की रात विराट और अनुष्का गुपचुप तरीके से हरिद्वार पहुंचे थे। जहां अनंत बाबा से दोनों ने आशीर्वाद लिया था। चर्चा थी कि दोनों अलकनंदा होटल में सगाई रचा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब खुलासा हुआ है कि बाबा के पास दोनों ही अपनी शादी की तारीख तय करने हरिद्वार पहुंचे थे। आश्रम से मिले सूत्रों के मुताबिक बाबा ने ही दोनों शादी के लिए तारीख तय की थी।
मौन में हैं बाबा जी!
आश्रम पहुंचने वालों को यह बताया जा रहा है कि बाबा मौन में हैं। वें न किसी से बात करेंगे और न ही मिलेंगे, लेकिन सच कुछ ओर ही है। सूत्रों के मुताबिक बाबा ने पांच दिन पहले ही अपने एक करीबी को शादी की जानकारी दी थी और बताया था कि आगामी दिनों में कभी भी इटली रवाना हो सकते हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इटली में शादी की योजना पहले ही बनाई गई थी।
कब-कब हरिद्वार विराट-अनुष्का
28 नवंबर की रात को अनुष्का और विराट हरिद्वार पहुंचे। इससे पहले भी अनुष्का दो बार आश्रम पहुंच चुकी है। वर्ष 2015 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान भी अनुष्का भारत की जीत के लिए हरिद्वार पथरी स्थित आश्रम में आई थी। इससे पहले अनुष्का अपनी पहली मूवी रब ने बना दी जोड़ी के रिलीज होने से पहले वर्ष 2008 में भी आश्रम आई थी। जहां अनुष्का ने अनुष्ठान किया था। इस दौरान अनुष्का अपनी महिला मित्र के साथ दिखाई दी थी। बताया जा रहा है कि अनंत बाबा अनुष्का की माता के भी गुरु है। इसी वजह से अनुष्का ने अनंत बाबा को अपना गुरु माना है।