फोटो गैलरी

अगला लेख

अगली खबर पढ़ने के लिए यहाँ टैप करें

हिंदी न्यूज़ मनोरंजनमुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट हुए अनुष्का- विराट, फैंस बोले- फेवरेट कपल

मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट हुए अनुष्का- विराट, फैंस बोले- फेवरेट कपल

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली वेकेशन से वापस लौट आए हैं। पपराजी ने दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट हुए अनुष्का- विराट, फैंस बोले- फेवरेट कपल
Vartika Tolaniलाइव हिंदुस्तान,नई दिल्लीWed, 01 Feb 2023 10:07 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा उत्तराखंड में छुट्टियां बिताकर मुंबई वापस लौट आए हैं। दोनों को आज मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान कपल कैजुअल लुक में नजर आए। दाेनों ने पपराजी को जमकर पोज दिए। अब दोनों की फोटोज सामने आ गई हैं। दोनों के फैंस कपल के फोटोज पर कमेंट कर उन्हें अपनी फेवरेट जोड़ी बता रहे हैं। यहां देखिए तस्वीरें...

बता दें, इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज शुरू होने से पहले विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऋषिकेश स्थित स्वामी दयानंद गिरि आश्रम गए थे।

वहां, दोनों ने आश्रम में दर्शन किए। इतना ही नहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने संतों के लिए भंडारा भी रखवाया था।

दर्शन करने के बाद विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अपनी बेटी वामिका के साथ टैक्रिंग पर भी गए थे। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पर टैक्रिंग की कई फोटोज भी शेयर की थीं।

एक फोटो में अनुष्का मेडिटेशन करते दिखाई दे रही हैं। वहीं, दूसरी फोटो में विराट और वामिका नदी के किनारे पानी से खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

लेटेस्ट Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan AppLive Hindustan App डाउनलोड करें।