GOOD NEWS! अब तो अनुष्का को दुल्हनिया बनाकर ही वापस आएंगे विराट, पड़ोसियों को मिला शादी का निमंत्रण
बॉलीवुड गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल गई कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं लेकिन फिर अनुष्का के प्रवक्ता ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और तब चर्चा हुई कि...
बॉलीवुड गलियारों में यह खबर आग की तरह फैल गई कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं लेकिन फिर अनुष्का के प्रवक्ता ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया और तब चर्चा हुई कि दोनों छुट्टी मनाने के लिए विदेश की ओर रुख कर रहे हैं।
हाल ही में अनुष्का को अपनी फैमिली के साथ एयरपोर्ट पर देखा गया। शर्मा परिवार इटली के लिए रवाना हो रहा था। खास बात यह है कि उनके फैमिली पंडित भी उनके साथ मौजूद थे। ये वही पंडित हैं, जिन्हें पिछले साल अनुष्का के होमटाउन में देखा गया था। एक तस्वीर में अनुष्का इन्हीं के साथ पूजा करती हुईं भी नजर आईं थी। वहीं, दूसरी तस्वीर में ये अनुष्का और विराट के साथ नजर आए थे। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई में अनुष्का और विराट इसी साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि 12 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे। विराट के बचपन के कोच राजकुमार शर्मा ने भी दिसंबर में ही छुट्टी के लिए एप्लिकेशन दी है।
इसके अलावा अनुष्का के पिता ने अपने कुछ खास पड़ोसियों को भी शादी का निमंत्रण दिया है और इसी के साथ उन्हें यह भी कहा है कि वे इस बारे में कोई भी जानकारी मीडिया को न दें। वैसे अनुष्का और विराट से जुड़े लोग इन खबरों को अफवाह साबित करने में जुटे हुए हैं लेकिन लगातार ऐसे सुबूत मिलते जा रहे हैं, जिनसे साबित हो रहा है कि विराट जल्द ही अनुष्का को हमसफर बनाकर अपने घर लेकर आएंगे।