Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Vikrant Massey confirms his engagement with girlfriend Sheetal Thakur

विक्रांत मैसी ने गर्लफ्रेंड से की सगाई, शादी को लेकर कही ये बात

विक्रांत मैसी आज कल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि विक्रांत ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सीक्रेट सगाई कर ली है। लेकिन अब विक्रांत...

Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 3 Dec 2019 03:13 PM
हमें फॉलो करें

विक्रांत मैसी आज कल अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों से खबर आ रही थी कि विक्रांत ने गर्लफ्रेंड शीतल ठाकुर से सीक्रेट सगाई कर ली है। लेकिन अब विक्रांत ने इस खबर को कन्फर्म भी कर दिया है। दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत ने कहा, मुझे लगता है इस बारे में समय आने पर बात करूंगा, लेकिन हां हमने एक छोटे प्राइवेट फंक्शन में सगाई की है। शादी के बारे में मैं समय आने पर बात करूंगा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey87) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Thakur (@sheetalthakur) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sheetal Thakur (@sheetalthakur) on

रिपोर्ट्स के मुताबिक विक्रांत और शीतल की सगाई सेरेमनी में उनके परिवार के साथ करीबी दोस्त मौजूद थे। सगाई नवंबर के मिड में हुई थी।

बता दें कि विक्रांत और शीतल ने एक साथ ऑल्ट बालाजी की वेब सीरीज 'ब्रोकन: बट ब्यूटीफुल' के पहले एपिसोड में काम किया था। अभी हाल ही में इस सीरीज का दूसरा सीजन रिलीज हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

विक्रांत के बॉलीवुड प्रोजेकट्स की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म 'छपाक' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को डायरेक्टर मेघना गुलजार ने बनाया है। फिल्म 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey87) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें