बॉबी देओल का नाम सुन रोए विक्रम भट्ट, एनिमल पर बोले, मैं बीवी से कहूंगा- बेबी जूते चाटो तो...

Jan 16, 2024 06:05 pm ISTKajal Sharma लाइव हिंदुस्तान, मुंबई
share Share
Follow Us on

Vikram Bhatt Talks About Animal: विक्रम भट्ट का बॉबी देओल से दिल का रिश्ता है। वह उनकी सक्सेस के बारे में बात करते हुए रो पड़े। साथ ही बताया कि अगर वह बीवी से बूट लिक करने को बोलें तो क्या होगा।

बॉबी देओल का नाम सुन रोए विक्रम भट्ट, एनिमल पर बोले, मैं बीवी से कहूंगा- बेबी जूते चाटो तो...

विक्रम भट्ट अपनी जिंदगी की बातें बड़ी ईमानदारी से सबके सामने रखते हैं। यह बात कई लोगों को पसंद आती है। अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने बॉबी देओल और उनकी मूवी एनिमल पर बात की। विक्रम बॉबी की सक्सेस को देखकर रो पड़े। उन्होंने बताया कि वह उनके बहुत अच्छे दोस्त हैं। फिल्म को क्रिटिसाइज करने पर उन्होंने कहा कि फिल्म को फिल्म की तरह ही देखना चाहिए उससे कुछ सीखने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि मूवी देखकर वह बीवी से जूता चाटने के लिए बोलते तो क्या होता।

बॉबी के लिए रो पड़े विक्रम
विक्रम भट्ट अपने दोस्त बॉबी की सफलता से काफी खुश हैं। सिद्धार्थ कनन से बात करते हुए वह इमोशनल भी हो गए। उन्होंने बताया कि बॉबी ने जबरदस्त कमबैक किया है। विक्रम बोले, मैंने एक मीम देखा था कि करियर कैसा भी हो कमबैक बॉबी देओल जैसा होना चाहिए। इतना कहते हुए उनकी आंखों में आंसू थे। विक्रम भट्ट ने बताया है कि बॉबी उनके बहुत दोस्त हैं लेकिन लंबे वक्त से बात नहीं कर पाए। दोनों के शेड्यूल्स न मैच होना इसकी मुख्य वजह है।

अगर बीबी से कहें बूट लिक करो तो...
विक्रम से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने एनिमल फिल्म देखी है? इस पर उनका जवाब था कि फिल्म ओटीटी पर कुछ लंबी है तो बेहतर होगी वहीं देखी जाए। एनिमल को मिसोजिनिस्ट मूवी कहा गया है। विक्रम से जब पूछा गया कि फिल्म में बूट लिक जैसे सीन हैं। इनकी बुराई की जा रही है। इस पर क्या कहना चाहेंगे। विक्रम बोले कि फिल्म से इंस्पायर होने की जरूरत ही क्यों है। उन्होंने कहा कि अगर मैं मूवी देखकर आऊं और अपनी वाइफ से बोलूं, बेबी मेरे बूट लिक करो। वो मुझे थप्पड़ मारेगी। भले ही उसे एनिमल बहुत अच्छी लगी हो लेकिन मैं जूते चाटने को बोलूंगा तो पीट देगी। 

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव

काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)

काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स


और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bigg Boss 19, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।