बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन अपनी नई फिल्म शकुंतला देवी को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह ह्यूमन कंप्यूटर के नाम से मशहूर शकुंतला देवी की भूमिका में नजर आएंगी। अब इस फिल्म का गाना रानी हिंदुस्तानी रिलीज किया गया है, जिसे बहुत पसंद किया जा रहा है। इस गाने को विद्या बालन पर फिल्माया गया है।
शकुंतला देवी के इस सॉन्ग को सिंगर सुनिधि चौहान ने अपनी आवाज दी है। संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने इसका म्यूजिक तैयार किया है। वही, गाने के लिरिक्स वायु ने लिखे हैं।
VIDEO: हिमेश रेशमिया के बर्थडे पर पत्नी सोनिया ने काटा केक, सिंगर ने फैन्स को दिया स्पेशल मैसेज
यहां पर देखें रानी हिंदुस्तानी का पूरा वीडियो
सचिन-जिगर ने बताया कि शकुंतला देवी का जीवन बहुत प्रेरणादायक है। गणितीय कौशल के अलावा उनके जीवन में ऐसा बहुत कुछ है, जिसके बारे में लोग नहीं जानते हैं। वह एक आश्वस्त और स्वतंत्र महिला थीं और इस गाने ने हमें उस सार को दर्शाने की जरूरत थी। वायु ने खूबसूरती से शब्दों को पिरोया है और हमेशा की तरह सुनिधि ने अपनी आवाज के साथ गाने को जीवंत कर दिया है। हम आशा करते हैं कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा और इसे एन्जॉय करेंगे।
गौरतलब है कि फिल्म शकुंतला देवी 31 जुलाई को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अनु मेनन ने किया है इसकी स्क्रिप्ट नयनिका महतानी और डायलॉग्स इशिता मोइत्रा ने लिखे हैं। इसमें विद्या बालन के अलावा सान्या मल्होत्रा, अमित साध, जिशु सेनगुप्ता जैसे सितारे नजर आएंगे।