VIDEO: इस एक चीज से डरते हैं टाइगर श्रॉफ, कहा- आंखे बंद कर लेता हूं जब भी ये ट्राई करता हूं
एक्टर टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे फिट व्यक्ति माना जाता है। उनके डांस मूव्ज से लेकर जिम करने के तरीके फैन्स के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। देश में लागू लॉकडाउन के चलते एक्टर सोशल मीडिया...
एक्टर टाइगर श्रॉफ को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे फिट व्यक्ति माना जाता है। उनके डांस मूव्ज से लेकर जिम करने के तरीके फैन्स के बीच काफी चर्चा में रहते हैं। देश में लागू लॉकडाउन के चलते एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं। परिवार संग क्वॉलिटी टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। अब टाइगर ने फैन्स के साथ एक सीक्रेट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें किस चीज से डर लगता है।
टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें फ्लिप मारते देखा जा सकता है। वीडियो शेयर करते हुए टाइगर लिखते हैं कि मैं हमेशा अपनी आंखें बंद कर लेता हूं जब भी ऊपर होता हूं। किसी और को भी इतना डर लगता है क्या ऊंचाई से?
इससे पहले टाइगर श्रॉफ ने फैन्स को ट्रीट देते हुए अपनी एक शर्टलेस फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। इस फोटो में टाइगर श्रॉफ को उनके 10 पैक ऐब्स को फ्लॉन्ट करते देखा जा सकता था। साथ ही ऐसा लग रहा था जैसे वह कोई स्टंट कर रहे हों। टाइगर श्रॉफ की यह हॉट फोटो देखकर रणवीर सिंह भी दंग रह गए थे। उन्होंने भी खिंचाई करते हुए एक्टर की फोटो पर कॉमेंट किया था। रणवीर सिंह ने लिखा था कि आज के जमाने में छह की जगह 10 ऐब्स नया चलन हो गया है। साथ ही रणवीर ने हंसने वाली इमोजी भी बनाई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो टाइगर की नई फिल्म ‘पागलपंती 2’ की घोषणा हो चुकी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी।