VIDEO: सुशांत सिंह राजपूत जब डांस करते हुए हो गए थे इमोशनल, अंकिता लोखंडे ने दौड़कर उन्हें लगाया था गले
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फैन्स को हिलाकर रख दिया है। सभी लोग शॉक्ड हैं। अब सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत एक...
बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड ने फैन्स को हिलाकर रख दिया है। सभी लोग शॉक्ड हैं। अब सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत का एक थ्रोबैक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत एक गाने पर डांस कर रहे हैं, जिसे उन्होंने अपनी मां को अर्पित किया है।
वीडियो 'झलक दिखला जा' के सीजन 4 का है जो 2011 का है। इसमें सुशांत डांस परफॉर्मेंस के बाद थोड़े इमोशनल हो जाते हैं और उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे स्टेज पर दौड़कर आती हैं और गले लगा लेती हैं। सुशांत का डांस परफॉर्मेंस इतना इमोशनल होता है कि सेट पर मौजूद सभी जजेज इमोशनल हो जाते हैं। माधुरी दीक्षित और शो की होस्ट मोना सिंह भी।
सुशांत वीडियो में कहते हैं, 'हमेशा से मैं ऐसा कुछ करना चाहता था। मैंने मां को 1992 में खोया था, शायद तब से ही। मेरी छोटी से छोटी उपलब्धि भी उसे खुश कर देती थी। वह मेरी हर छोटी बात पर ही बेहद खुश हो जाया करती थी। अगर आज वह जिंदा होतीं तो बेहद खुश होतीं। मैं इस परफॉर्मेंस के जरिए मां को यही कहना चाहता था कि वह जो भी मेरी लिए चाहती थीं, आज हो रहा है लेकिन वह ही देखने के लिए नहीं है।'
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फैन्स और बॉलीवुड सेलेब्स सभी शॉक्ड हैं। बताया जा रहा है कि सुशांत छह महीने से डिप्रेशन में थे। 15 जून को सुशांत का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले उनकी गर्लफ्रेंड और एक्स-गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे सुशांत को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंची थीं।