VIDEO: मिजान जाफरी ने गाया ‘भीगी भीगी रातों में’ गाना, वीडियो पर कॉमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं नव्या नवेली नंदा

Khushboo Vishnoi लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

देश में लागू लॉकडाउन 4.0 में लोग अपने वक्त का सही इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने अंदर छिपे आर्टिस्ट को बाहर लेकर आ रहे हैं। और इसमें जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी भी पीछे नहीं हैं। एक्टर ने सोशल...

VIDEO: मिजान जाफरी ने गाया ‘भीगी भीगी रातों में’ गाना, वीडियो पर कॉमेंट करने से खुद को नहीं रोक पाईं नव्या नवेली नंदा

देश में लागू लॉकडाउन 4.0 में लोग अपने वक्त का सही इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने अंदर छिपे आर्टिस्ट को बाहर लेकर आ रहे हैं। और इसमें जावेद जाफरी के बेटे मिजान जाफरी भी पीछे नहीं हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्हें अदनान सामी का गाना ‘भीगी भीगी रातों में’ गाते देखा जा सकता है। केवल यही नहीं, मिजान इसे गाते हुए गिटार भी बजा रहे हैं। 

वीडियो शेयर करते हुए मिजान लिखते हैं कि यह मेरा लेट नाइट क्वारंटाइन रूटीन बन गया है। हर शुक्रवार मैं आपके साथ ऐसे ही एक वीडियो शेयर करूंगा। अगर आप अपनी पसंद का गाना सुनना चाहते हैं तो कॉमेंट सेक्शन में बता सकते हैं। यह मेरा फेवरेट गाना है, भीगी भीगी रातों में, जो अदनान सामी ने गाया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meezaan (@meezaanj) on

फैन्स को मिजान जाफरी का यह वीडियो बहुत पसंद आया है। सिर्फ यही नहीं, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भी उनके वीडियो पर कॉमेंट किया है। उन्होंने हार्ट इमोजी बनाया है। मीडिया में कुछ समय पहले नव्या और मिजान का नाम जोड़ा जा रहा था। बताया जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

मोनोकिनी पहने समुद्र किनारे बैठे नजर आईं दिशा पाटनी, इनके बोल्ड अंदाज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका

ईशा देओल की विदाई पर धर्मेंद्र नहीं रोक पाए थे अपने आंसू, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

हालांकि, जूम के साथ इंटरव्यू में मिजान ने कहा था कि इन खबरों की कोई सच्चाई नहीं है और यह सब अफवाह हैं। उन्होंने आगे कहा था कि मैं इस बात को क्यों मानूं जब रिलेशनशिप जैसी कोई बात ही नहीं है। कोई रिलेशनशिप नहीं है। हम केवल दोस्त हैं। दोस्त का भी एक रिलेशन होता है। लेकिन यह गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड वाला रिलेशनशिप नहीं है। हम अगर थिएटर के बाहर अपने दोस्तों के साथ इकट्ठे दिखाई दे गए तो इसका मतलब हम डेट कर रहे हैं। नहीं ऐसा नहीं है। 

Khushboo Vishnoi

लेखक के बारे में

Khushboo Vishnoi
लेटेस्ट Entertainment News, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, OTT रिलीज़, वेब सीरीज़ से जुड़ी हर अपडेट के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।