VIDEO: ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल के एक और वीडियो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका, एक्ट्रेस के इस लुक को किया रीक्रिएट
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। अभी भी इनके लिए यही सोचा जाता है। लेकिन कई लोग शायद नहीं जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल भी हैं। एक नहीं बल्कि...
ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं। अभी भी इनके लिए यही सोचा जाता है। लेकिन कई लोग शायद नहीं जानते हैं कि ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल भी हैं। एक नहीं बल्कि कई हमशक्ल हैं। मानसी नायक और महलाघा जाबेरी के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन की एक और हमशक्ल इंटरनेट पर छाई हुई है। इनका नाम अमूज़ अमृथा है। टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर इनके करोड़ों में फॉलोअर्स हैं। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर यह ऐश्वर्या राय के कई सीन रीक्रिएट कर वीडियो पोस्ट करती हैं। ज्यादातर इसमें साउथ फिल्म के सीन रहते हैं। टिकटॉक पर अमृथा के 1.2 मिलियन फैन्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर एक लाख 86 हजार से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
अमृथा ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें वह ऐश्वर्या की फिल्म इरुवर के गाने नारूमुगए पर परफॉर्म कर रही हैं। मणि रतनम द्वारा निर्देशित फिल्म यह 1997 में रिलीज हुई थी। अमृथा को कई कमर्शियल ऐड्स में देखा जा चुका है।
@ammuzz_amrutha iruvar😍suggestionsil ettavum kooduthal per paranja film😍just a try❤️kazhinjath mammookka ini lalettante oppam😊##mohanlal ##aiswarya ##iruvar
इससे पहले भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो ने फैन्स के होश उड़ा दिए थे जब ऐश्वर्या की हमशक्ल अमृथा को ही इसमें देखा गया था। इंटरनेट पर इस वीडियो ने तहलका मचा दिया था।
ऐश्वर्या की हमशक्ल अमृथा ने इस वीडियो में उन्हीं की एक साउथ फिल्म का डायलॉग बोलती नजर आई थीं। फैन्स इसे बार-बार देख रहे थे। उनका कहना था कि यह महिला ऐश्वर्या राय की जेरॉक्स कॉपी है। कई तो उन्हें दीपिका पादुकोण भी कह रहे हैं। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा था कि इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में अपना हाथ आजमाना चाहिए।
इससे पहले मराठी फिल्म इंडस्ट्री की एक्ट्रेस मानसी नायक का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह हू-ब-हू ऐश्वर्या जैसी दिखाई दे रही थीं। मानसी, ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह कपड़े पहनकर फोटोशूट कराती हैं। इनके इंस्टाग्राम पर 943 हजार फॉलोअर्स हैं। और टिक-टॉक पर चार मिलियन लोग फॉलो कर रहे हैं। इन्होंने मराठी फिल्म ‘कुटुम्ब’ से साल 2012 में डेब्यू किया था।
लाल रंग का लहंगा पहनकर मानसी ने सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट किए हैं। इसके अलावा उन्होंने ऐश्वर्या राय का ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘जोधा अख्बर’ लुक भी ट्राई किया। मानसी की फोटो पर फैन्स कॉमेंट कर कह रहे हैं कि वह एकदम ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखाई देती हैं। मानसी, ऐश्वर्या राय बच्चन के शुरुआती दिनों की झलक मारती हैं और उनकी याद दिलाती हैं।