विकी-कटरीना के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें, रेगिस्तान की रेत पर बिताए रोमांटिक पल
Vicky Kaushal and Katrina Kaif: तस्वीरों में देखिए कि कैसा बीता विकी कौशल और कटरीना कैफ का नया साल। कपल ने रेगिस्तान की रेत पर रोमांटिक पल बिताए और कुदरत के बीच मौजूद कैंप में रात बिताई।

Vicky Katrina New Year: बॉलीवुड एक्ट्रेस विकी कौशल और कटरीना कैफ ने रेगिस्तान की रेतीली जमीन पर फोक म्यूजिक सुनकर और अलाव के पास बैठकर कुदरत को एन्जॉय करते हुए अपना नया साल सेलिब्रेट किया। कुदरत के इन खूबसूरत नजारों के बीच विकी कौशल और कटरीना कैफ का यह नया साल कैसा रहा उसकी झलकियां अब कपल ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
रेगिस्तान की रेत पर बिताया वक्त
कटरीना कैफ ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "आप सभी के लिए 2024 में मानसिक सुकून, स्वास्थ्य, खुशी और प्यार की कामना करती हूं।" पहली तस्वीर में कटरीना कैफ जंगल में खड़ी नजर आ रही हैं और दूसरी में उन्हें विकी कौशल के साथ देखा जा सकता है। अगली कुछ तस्वीरों में कपल को जंगल के बीच मौजूद एक खूबसूरत कैम्प में देखा जा सकता है।
विकी-कटरीना का न्यू ईयर सेलिब्रेशन
अगली स्लाइड में रेगिस्तान की रेत पर जल रहे अलाव और उसके सामने बैठकर फोक सॉन्ग गा रहे गायकों को देखा जा सकता है। एक क्लिप में कलाकारों को परफॉर्म करते और अगली तस्वीर में विकी-कटरीना को ठंड में इस परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते देखा जा सकता है। तस्वीरों में विकी कौशल को ब्लैक टीशर्ट और कैप लगाए देखा जा सकता है।
विकी-कटरीना की सुपरहिट फिल्में
वहीं कटरीना कैफ फ्लॉवरी पैटर्न वाली सफेद रंग की ड्रेस में सुपर कूल लग रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो विकी कौशल ने बीते साल 'सैम बहादुर' जैसी सुपरहिट फिल्म दी है और वहीं सलमान खान के साथ मिलकर कटरीना कैफ ने टाइगर-3 जैसी ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म फैंस को दी। दोनों ही स्टार्स की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को इंतजार है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग


