Hindi NewsEntertainment Newsvarun dhawan rap on corona virus lockdown watch video

लॉकडाउन पर वरुण धवन ने बनाया रैप, वीडियो में नजर आए PM मोदी

बॉलीवुड सेलेब्स फैन्स से बार-बार घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन ने अपने अलग अंदाज में लोगों से सुरक्षित और घर पर रहने की अपील की है। दरअसल, वरुण ने 21 दिन के लॉकडाउन पर रैप बनाया है।...

लॉकडाउन पर वरुण धवन ने बनाया रैप, वीडियो में नजर आए PM मोदी
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSat, 28 March 2020 11:54 AM
हमें फॉलो करें

बॉलीवुड सेलेब्स फैन्स से बार-बार घर पर रहने की अपील कर रहे हैं। इसी बीच वरुण धवन ने अपने अलग अंदाज में लोगों से सुरक्षित और घर पर रहने की अपील की है। दरअसल, वरुण ने 21 दिन के लॉकडाउन पर रैप बनाया है। इस वीडियो की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण से होती है। वरुण का  वीडियो काफी कूल है और आशा है कि फैन्स इस वीडियो के जरिए ही ये समझ जाएं कि उन्हें घर से बाहर नहीं निकलना है।

वैसे फैन्स के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी वरुण के इस वीडियो की काफी तारीफ की है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varun Dhawan (@varundvn) on

बता दें कि इससे पहले वरुण ने जनता कर्फ्यू के वक्त वरुण ने अपने परिवार के साथ वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो को शेयर करते हुए वरुण ने कहा था, 'जनता कर्फ्यू हमे लंबे समय तक करना चाहिए। मेरी उम्र के सभी लोगों को अपने माता-पिता को सुरक्षित रखना चाहिए। मैं इस वायरस से लड़ने वाले योद्धाओं की सराहना करता हूं।'

कार्तिक आर्यन ने भी बनाया था रैप...

वरुण से पहले कार्तिक आर्यन ने कोरोना वायरस को लेकर एक रैप बनाकर उसे गाया था। कार्तिक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इतना ही नहीं, पीएम ने भी कार्तिक का वीडियो शेयर कर उनकी तारीफ की थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें