Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Varun Dhawan Karan Johar frinendship: Varun Dhawan reject Karan Johar Dharma Production and shashank khaitan film Mr Lele and rannbhoomi lets check report

करण जौहर की फिल्म 'मिस्टर लेले' और 'रणभूमि' में काम करने से वरुण धवन ने किया इंकार! क्या खतरे में है शंशाख खेतान की दोस्ती?

वरुण धवन ने धर्मा प्रोड्क्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पिछले साल इस प्रोडक्शन को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी बड़ी हिट देने के बाद वरुण के खाते में...

Radha Sharma sharma लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्लीTue, 2 June 2020 04:38 PM
हमें फॉलो करें

वरुण धवन ने धर्मा प्रोड्क्शन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पिछले साल इस प्रोडक्शन को 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी बड़ी हिट देने के बाद वरुण के खाते में धर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले बन रही निर्देशन शशांक खेतान की फिल्म 'मिस्टर लेले' और 'रणभूमि' फिल्म है। हालांकि खबर है कि वरुण धवन ने धर्मा प्रोडक्शन और शंशाक के इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स को करने से इंकार कर दिया है। वरुण धवन के इस फैसले से उनके फैंस और बॉलीवुड को काफी हैरानी हो रही हैं क्योंकि ये दोनों बी-टाउन के बेस्ट दोस्त माने जाते हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि करण जौहर ने वरुण धवन को बॉलीवुड में लॉन्च किया था। 2012 में आई फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर वरुण धवन की पहली फिल्म थी। वहीं शशांक खेतान और वरुण धवन की जोड़ी हमेशा से बॉलीवुड के लिए लकी रहा है। बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार, धर्मा प्रोडक्शन डायरेक्टर शशांक खैतान के साथ 'मिस्टर लेले' और 'रणभूमि' जैसी फिल्में बनाने की प्लानिंग में थे। इन दोनों ही फिल्मों में वरुण धवन मुख्य भूमिकाएं निभाने वाले थे। लेकिन वरुण धवन ने इन दोनों ही फिल्मों काम करने से मना कर दिया है। वरुण धवन के इस फैसले के पीछे का कारण क्या है इस बारें में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं। हालांकि इस खबर पर वरुण या करण की तरफ से कोई बात सामने नहीं आई है। 

बता दें कि हाल ही में वरुण ने अपनी अगली फिल्म 'मिस्टर लेले' का पोस्टर जारी किया था। पोस्टर में वरूण धवन चड्ढी में में नजर आए थे।  'Mr Lele' में वरुण के साथ जाह्नवी कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। 'मिस्टर लेले' एक अरबन एक्शन कॉमेडी फिल्म होने वाली थी। वहीं  'रणभूमि' एक रूरल पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म है। इससे पहले वरुण धवन और शशांक खेतान की जोड़ी ने हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया और बद्रीनाथ की दुल्हनिया में काम किया है। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सक्सेसफुल रही थी।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें