VIDEO: वरुण धवन ने सोनाक्षी सिन्हा को कहा 'भाभी', एक्ट्रेस का रिएक्शन देखकर छुए पांव
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ हाल में एक फ्रॉड की खबर सामने आई थी। जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों रही। बता दें कि दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी ऑनलाइन अमेजन से हेडफोन मंगाए थे, लेकिन...
सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) के साथ हाल में एक फ्रॉड की खबर सामने आई थी। जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों रही। बता दें कि दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी ऑनलाइन अमेजन से हेडफोन मंगाए थे, लेकिन हेडफोन्स के पैकेट में हेडफोन ना होकर एक लोहे का टुकड़ा निकला था। इस बात खुलासा खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर किया। इस खबर से सोनाक्षी कापी लाइम लाइट रहीं, लेकिन इसी बीच एक बार सोनाक्षी चर्चा में छा गई हैं। इस बार सुर्खियों में आने की वजह बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) को माना जा रहा है।
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने बीते दिन अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और इसके बाद उनकी इस फोटो पर वरुण धवन ने कमेंट करते हुए उन्हें 'भाभी' कह दिया। इसके बाद जो सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। सामने आई इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा मेकअप करती हुई बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। सोनाक्षी सिन्हा के इस फोटो पर बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियों ने इस तस्वीर पर जमकर कमेंट किए। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने भी इस पर कमेंट किया।
वरुण धवन ने सोनाक्षी सिन्हा की इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘भाभी’। वरुण के इस कमेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने भी तुरंत रिएक्शन दिया। सोनाक्षी ने लिखा, ‘उफ वरुण धवन… अपना मुंह बंद करोगे।’
इसके तुरंत बाद सोनाक्षी सिन्हा और वरुण धवन का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वरुण धवन सोनाक्षी सिन्हा की बैली हाथ में लिए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा उनसे पूछती हैं कि मेरे जूते तुम्हारे हाथों में कैसे। तो वह कहते हैं कि मैं इन्हें नीचे रख देता हूं। सोनाक्षी सिन्हा वरुण धवन से पूछती हैं कि तुमने इंस्टाग्राम पर ये सब क्या शुरू कर रखा है। मुझे भाभी बुला रहे हो। इसके बाद वरुण धवन सोनाक्षी सिन्हा के पांव छूते हैं। इन दोनों का वीडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे।