Hindi NewsEntertainment Newsvarun dhawan anushka sharma film sui dhaaga new pictures

वरुण के साथ इस हाल में नजर आईं अनुष्का, देखकर पहचान नहीं पाएंगे

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में भोपाल बस स्टैंड पर नजर आईं। इस दौरान अनुष्का ने साधारण सी नीले कलर की...

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम Sun, 25 March 2018 06:44 AM
हमें फॉलो करें

बस स्टैंड पर वरुण के साथ इस हाल में नजर आईं अनुष्का, देखकर पहचान नहीं पाएंगे

1 / 2

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा हाल ही में भोपाल बस स्टैंड पर नजर आईं। इस दौरान अनुष्का ने साधारण सी नीले कलर की साड़ी पहनी थी। अनुष्का के साथ वरुण भी दिखाई दिए। ये जो तस्वीर सामने आई है इसमें अनुष्का काफी परेशान लग रही हैं और वरुण उन्हें कुछ समझा रहे हैं।

वरुध धवन

(फैन्स का अभिवादन करते दिखे वरुण)

बस स्टैंड पर इस हाल में नजर आईं अनुष्का, देखकर पहचान नहीं पाएंगे

बता दें कि ये तस्वीरें दोनों की अपकमिंग फिल्म 'सुई धागा' के सेट पर की है। फिल्म में अनुष्का एक सिलाई कढ़ाई वाली महिला तो वरुण धवन टेलर बने हैं। 'सुई धागा' की शूटिंग मध्य प्रदेश के कई शहरों में हुई। भोपाल से पहले चंदेरी की खूबसूरत लोकेशंस में फिल्म की शूटिंग हुई थी। जहां से अनुष्का ने साड़ियां खरीदने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थीं।

बता दें कि 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के जरिए पहली बार वरुण और अनुष्का साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को शरत कटारिया डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें विराट कोहली ढूंढ रहे हैं नया घर, कैंसिल की 34 करोड़ के फ्लैट की डील

विराट कोहली ढूंढ रहे हैं नया घर, कैंसिल की 34 करोड़ के फ्लैट की डील

2 / 2

कुछ दिनों पहले ये खबरें सामने आई थी कि इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने मुंबई के वर्ली इलाके में 34 करोड़ रुपए का फ्लैट बुक किया है, जिसमें वो अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के साथ रहने वाले हैं। लेकिन अब ये खबर सामने आई है कि विराट ने ये डील कैंसिल कर दी है। 

नया घर ढूंढ रहे हैं विराट...
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब विराट नया पेंटहाउस तलाश रहे हैं। विराट ने जो फ्लैट ओमकार 1973 टॉवर में बुक किया था। उसका कंस्ट्रक्शन अभी पूरा नहीं हुआ है।

अनुष्का के साथ 15 लाख किराए वाले फ्लैट में रह रहे विराट
फिलहाल विराट पत्नी अनुष्का के साथ वर्ली में ही एक किराए के फ्लैट में रह रहे हैं। यह फ्लैट एनी बेसेंट रोड पर रहेजा लीजेंड बिल्डिंग की 40वीं मंजिल पर है। किराया 15 लाख रुपए महीना है। इस फ्लैट का कुल एरिया 2,675 वर्गफीट है। इसका दो साल का एग्रीमेंट 1.5 करोड़ रुपए में किया गया है। विराट इसमें 2019 तक रह सकते हैं।

ऐप पर पढ़ें