Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़Valentine Week Special Bollywood celebrities who got married 3 or more times Sanjay Dutt Karan Singh Grover Neelima Azeem Siddharth Roy Kapur Lucky Ali Kabir Bedi

इन सेलेब्स ने रचाईं तीन शादियां, कबीर बेदी से 30 साल छोटी हैं उनकी चौथी पत्नी

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और बॉलीवुड में इससे जुड़े अलग- अलग स्टेटस के लोग मौजूद हैं। यानी बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स मौजूद हैं, जो अभी तक सिंगल हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे वक्त से किसी के साथ...

Avinash Singh Pal हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 13 Feb 2021 10:23 AM
हमें फॉलो करें

वैलेंटाइन वीक चल रहा है और बॉलीवुड में इससे जुड़े अलग- अलग स्टेटस के लोग मौजूद हैं। यानी बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स मौजूद हैं, जो अभी तक सिंगल हैं। वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो लंबे वक्त से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं लेकिन शादी के दरवाजे तक नहीं पहुंचे हैं। इनके अलावा कुछ सितारे ऐसे भी हैं, जिन्होंने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार शादी की हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने तीन बार शादी की हैं।

संजय दत्त (Sanjay Dutt):
'बाबा' के नाम से बॉलीवुड में फेमस संजय दत्त ने पहली शादी ऋचा शर्मा के साथ की थी, लेकिन कैंसर की वजह से ऋचा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इसके बाद संजय दत्त ने दूसरी शादी रिया पिल्लई के साथ की। लेकिन ये शादी भी लंबी नहीं चल सकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद संजय दत्त ने तीसरी शादी मान्यता दत्त से की। मान्यता और संजय दत्त, बॉलीवुड के शानदार कपल्स में से एक हैं।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover):
अभिनेता करण सिंह ग्रोवर की पहली शादी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली। इसके बाद करण का दिल अभिनेत्री जेनिफर विंगेट पर आया और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। हालांकि ये शादी भी ज्यादा लंबी नहीं टिक सकी। इसके बाद करण ग्रोवर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ शादी की। दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर एक दूसरे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं।

नीलिमा अजीम (Neelima Azeem):
सिनेमा की जानी मानी अदाकारा नीलिमा अजीम ने भी तीन शादियां की हैं। नीलिमा अजीम की पहली शादी पंकज कपूर के साथ हुई थी। पंकज और नीलिमा का रिश्ता जब टूटा, तो अभिनेत्री ने राजेश खट्टर को अपना जीवन साथी चुन लिया। वहीं जब राजेश खट्टर और नीलिमा के रिश्ते में दरार आई तो अभिनेत्री ने उस्ताद रजा अली खान के साथ घर बसाया। बता दें कि नीलिमा अजीम बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर और ईशान खट्टर की मां हैं।

सिद्धार्थ रॉय कपूर (Siddharth Roy Kapur):
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर ने भी तीन शादियां की हैं। सिद्धार्थ की पहली शआदी उनकी बचपन की दोस्त से हुई थी। वहीं दूसरी बार सिद्धार्थ रॉय कपूर एक टीवी निर्माता के साथ शादी के बंधन में बंधे। हालांकि सिद्धार्थ रॉय कपूर की दोनों शादी नहीं टिक पाईं। लेकिन अब सिद्धार्थ अपनी तीसरी पत्नी विद्या बालन के साथ हैं।

लकी अली (Lucky Ali):
अपनी सुरीली अवाज से हर किसी को अपना दीवाना बनाने वाले लकी अली ने भी तीन शादी कीं। लकी ने पहली शादी मेघन जेन मकक्लियरी से की थी। पहली शादी लकी अली की लंबी न चली, जिसके बाद लकी ने दूसरी शादी की। वहीं दूसरी शादी भी लंबी नहीं चल पाई। इसके बाद लकी अली ने पूर्व मिस इंग्लैंड केट एलिजाबेथ हालम के साथ तीसरी शादी। हालांकि तीन शादी करने के बाद भी आज लकी अली अकेले हैं।

कबीर बेदी (Kabir Bedi):
कबीर बेदी की पहली शादी प्रोतिमा बेदी से हुई थी। दोनों के बीच रिश्ते खराब होने के चलते दोनों अलग हो गए। इसके बाद कबीर बेदी ने सुसैन हम्फ्रेस से दूसरी शादी की। हालांकि ये शादी भी लंबी नहीं चली। इसके बाद कबीर बेदी ने तीसरी शादी निक्की से की। जब कबीर की ये शादी भी टूट गई तो उन्होंने चौथी शादी परवीन दुसांज से की। बता दें कि परवीन, कबीर से उम्र में करीब 30 साल छोटी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें