Hindi NewsEntertainment Newsvalentine day 2018 bollywood famous couple married on 14 febuary

Valentine Day पर इन सितारों ने की थी शादी, दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं, तो 14 फरवरी वैलेंटाइन डे से अच्छा भला और कौन सा दिन हो...

लाइव हिन्दुस्तान टीम दिल्लीWed, 14 Feb 2018 12:12 PM
हमें फॉलो करें

14 फरवरी को कर दिया था प्रपोज

1 / 3

अगर आप किसी से प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं, तो 14 फरवरी वैलेंटाइन डे से अच्छा भला और कौन सा दिन हो सकता है। बॉलीवुड के कई सितारों का प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने इसे अंजाम तक पहुंचाने के लिए 14 फरवरी को शादी कर ली। बॉलीवुड में लव मैरिज बहुत ही कॉमन बात है, हर जोड़ा किसी न किसी सेट पर अपने को-स्टार के साथ प्यार कर बैठता है। लेकिन ऐसे बहुत ही कम स्टार है, जिन्होंने अपने प्यार को 14 फरवरी को ही पाया हो या फिर वैलेंटाइन के खास मौके पर सगाई की हो। आइए डालते हैं इन जोड़ियों पर एक नजर...

मंदिरा बेदी और राज कौशल
बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक मंदिरा बेदी ने इंडियन डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज कौशल से शादी की थी। क्या आपने सुना है एक ही कपल एक ही दिन दो बार शादी करें? सुनकर आपको भी अजीब लगा होगा, लेकिन ये सच है। मंदिरा और राज 14 फरवरी वैलेंटाइन के दिन शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन दोनों ने एक ही दिन दो बार शादी की थी। एक हिन्दू रिवाजों के अनुसार और दूसरी सिख रिवाजों के अनुसार। दोनों की शादी को आज 18 साल हो गए हैं। 

Valentine के मौके पर सलमान ने दिया गिफ्ट, वरीना के साथ डांडिया करते आयुष का poster किया शेयर

FIRST LOOK: 'फन्ने खां' में ऐश्वर्या का लुक आया सामने, 19 साल बाद साथ दिखेंगे अनिल और ऐश

एक दिन में की थी दो शादी

2 / 3

इमरान हाशमी और परवीन साहनी
बॉलीवुड के सीरियल किसर इमरान हाशमी भले ही इन दिनों कैमरे से दूर हैं, लेकिन उनका नाम आज भी उनके फैंस की जुबान पर रहता है। अपनी ऑन स्क्रीन इमेज को छोड़कर इमरान एक अच्छे पति और पिता हैं। इमरान हाशमी ने कई साल तक परवीन को डेट करने के बाद वैलेंटाइन के खास मौके पर शादी के लिए प्रपोज किया था। और इसी साल के आखिर में दोनों ने शादी कर ली थी। इमरान ने एक बार बताया था कि उन्होंने लाइफ का सबसे रोमांटिक एक्सपीरियंस उनका परवीन को प्रपोज करना और उनकी तरफ से हां सुनना था। 

अरशद वारसी और मारिया 

मंदिरा और राज कौशल की तरह अरशद और मारिया ने भी 14 फरवरी को दो शादियां की थीं। अरशद वारसी और मारिया का कोर्टशिप पीरियड आठ साल तक रहा था। इसके बाद वैलेंटाइन डे के दिन पहले चर्च में और फिर रात को अरशद ने निकाह किया था। दोनों ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दोनों के दो बच्चे हैं और आज भी दोनों अपनी लाइफ में खुश हैं। 

मंदिर में की थी गुपचुप शादी

3 / 3

संजय दत्त और रिहा पिल्लई

बॉलीवुड के हैंडसम हंक संजय दत्त ने अपनी लंब समय तक रही गर्लफ्रेंड रिहा पिल्लई से 14 फरवरी 1998 में शादी कर ली थी। संजय दत्त ने ये शादी गुपचुप तरीके से मुंबई के एक मंदिर में की थी। हालांकि यह शादी लंबे समय तक नहीं चल सकी और कुछ साल बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद संजय दत्त ने मान्यता से शादी कर ली। 

राम कपूर और गौतमी

छोटे पर्दे की फेमस जोड़ी राम कपूर और गौतमी एक दूसरे के साथ प्यार में तब पड़े जब वो टीवी शो 'घर एक मंदिर' की शूटिंग कर रहे थे। एक दूसरे को एक साल तक डेट करने के बाद दोनों ने 14 फरवरी साल 2003 में शादी कर ली। आज भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है और दोनों लोगों के लिए मिसाल कायम करते हैं। 

ऐप पर पढ़ें