Hindi NewsEntertainment Newsurwashi rautela expensive saree will shock you

इस हीरोइन ने पहनी इतनी कीमती साड़ी, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने भाई की शादी में ऐसी साड़ी पहनी जिसे देखकर सब चौंक गए।

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 22 Nov 2017 06:40 AM
हमें फॉलो करें

इस हिरोइन ने पहनी इतनी कीमती साड़ी, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

1 / 7

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने अपने भाई की शादी में ऐसी साड़ी पहनी जिसे देखकर सब चौंक गए। जैसी सबकी नजर उर्वशी की साड़ी पर पड़ी तो सब उन्हें देखते ही रह गए। खबरों के मुताबिक अपनी बुआ के बेटे की शादी में दून पहुंची अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 40 किलो की साड़ी पहनी थी। इसकी कीमत जानकर तो आप और चौंक जाएंगे। 

दरअसल, इस साड़ी की कीमत 55 लाख बताई जा रही है। खबरों के मुताबिक उर्वशी ने बताया कि डिजाइनर को ये साड़ी बनाने में 7 महीने लगे। उर्वशी अपनी साड़ी को लेकर काफी एक्साइटेड थी। उन्होंने कहा, मैं अगर ये साड़ी भाई की शादी में नहीं पहन पाती तो किसी फिल्म समारोह में जरूर पहनती।

उर्वशी इस दौरान काफी खुश थीं क्योंकि वो काफी समय बाद पूरे परिवार से मिलने वाली हैं। 17 साल बाद भारत की मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड चुने जाने पर खुशी जताते हुए उर्वशी ने कहा,'हमारे देश की लड़कियां बेहद खूबसूरत हैं, उन्हें मौका मिले तो वह खुद को साबित कर दिखाती हैं।

बता दें कि इससे पहले भी कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने महंगी-महंगी ड्रेस पहनी है। आगे की स्लाइड में देखें बाकी एक्ट्रेसेस की महंगी ड्रेस।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

2 / 7

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। ऐश्वर्या ने शादी में 75 लाख रूपए का आउटफिट पहना था।

शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा

3 / 7

शिल्पा शेट्टी ने साल 2009 में राज कुंद्रा से शादी की। इस दौरान शिल्पा ने अपनी शादी में 50 लाख की लाल रंग की साड़ी पहनी थी जिसे डिजाइनर तरुन तहिलियानी ने डिजाइन किया था।
 

जेनेलिया डिसूजा-रितेश देशमुख

4 / 7

जेनेलिया डिसूजा ने रितेश देशमुख से 2012 में शादी की। जनेलिया ने अपनी शादी में 17 लाख की साड़ी पहनी थी।

करीना-सैफ

5 / 7

एक्ट्रेस करीना ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया लहंगा पहना था। जिसकी कीमत 50 लाख थी।
 

बिपाशा-करण सिंह ग्रोवर

6 / 7

बिपाशा बासु ने करण सिंह ग्रोवर से साल 2016 में शादी की। बिपाशा ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना। इसकी कीमत सिर्फ 4 लाख थी।

उर्मिला मातोंडकर

7 / 7

उर्मिला मातोंडकर ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा और कुंदन की ज्वेलरी पहनी जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनकी ड्रेस की कीमत 4.5 लाख थी।

ऐप पर पढ़ें