Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़ujda chaman 1 day box office collection film earn 2 crore

Ujda Chaman: सनी सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

सनी सिंह स्टारर फिल्म 'उजड़ा चमन' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है और इसी बीच फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है।...

Ujda Chaman: सनी सिंह की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़
Sushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीSun, 3 Nov 2019 01:10 PM
हमें फॉलो करें

सनी सिंह स्टारर फिल्म 'उजड़ा चमन' शुक्रवार को रिलीज हो गई है। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है और इसी बीच फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की जानकारी सामने आ गई है। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस के मुताबिक फिल्म उजड़ा चमन ने पहले दिन 2.35 करोड़ की कमाई की है। फिल्म की शुरुआत भले ही घीमी है, लेकिन ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई बढ़ सकती है। 

वैसे बता दें कि ये फिल्म अपने सब्जेक्ट को लेकर काफी सुर्खियों में है क्योंकि इस फिल्म और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'बाला' की स्टोरी एक जैसी थी। फिल्म उजड़ा चमन को 'बाला' के बाद रिलीज होना था, लेकिन दोनों फिल्मों का कॉन्सेप्ट एक जैसा होने के कारण ये मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। इस विवाद के बाद फिल्म उजड़ा चमन को पहले रिलीज किया गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sunnysingh ੴ (@mesunnysingh) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sunnysingh ੴ (@mesunnysingh) on

 
बता दें कि सनी सिंह की फिल्म उजड़ा चमन की कहानी एक ऐसे लड़के चमन की है, जो एक समस्या से जूझ रहा है, और वो है गंजेपन की समस्या। चमन के इस गंजेपन की वजह से हर जगह उनका मजाक बनाया जाता है। चमन के लाख कोशिशो के बाद भी ये समस्या उसका पीछा नहीं छोड़ती है। 'उजड़ा चमन' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है।
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by sunnysingh ੴ (@mesunnysingh) on

लेटेस्ट Hindi News, Entertainment News के साथ-साथ TV News, Web Series और Movie Review पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
ऐप पर पढ़ें