शाहरुख खान की फिल्म में पतला दिखने के लिए ट्विंकल खन्ना ने खाए थे चने, बोलीं- गैस...
ट्विंकल खन्ना ने बताया है कि पतला दिखने के लिए हिरोइनें भूखी रहती हैं। वह शाहरुख खान के साथ बादशाह फिल्म में पतली दिखने के लिए सिर्फ चना खाती थीं। इससे उनके पेट में गैस भी हो गई थी।

ट्विंकल खन्ना लंबे वक्त पहले एक्टिंग की दुनिया को गुडबाय बोल चुकी हैं। वह अक्सर बीते दिनों को याद करती रहती हैं। अब एक मीडिया इंटरैक्शन के दौरान उन्होंने बताया कि पहले के जमाने में एक्ट्रेसस खुद को भूखा रखती थीं। उन्होंने बताया कि चने खा-खाकर उनको गैस हो जाती थी। ट्विंकल ने कहा कि जितनी भी एक्ट्रेसस बोलती हैं कि वे सब-कुछ खाती हैं और डायटिंग नहीं करतीं, ये सच नहीं है।
झूठ बोलती हैं एक्ट्रेसस
ट्विंकल खन्ना बिंदास बात करती हैं। उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी गजब का है। अपनी फिल्मों का मजाक उड़ाने में भी वह हमेशा आगे रहती हैं। अब उन्होंने उस वक्त की बात की जब कैटसूट में फिट होने के लिए वह खुद को भूखा रखती थीं। न्यूज18 से बातचीत में ट्विंकल बोलीं, मुझे पता है कि आपको ये सारी एक्ट्रेसस कहते दिखती होंगी कि वे डायट नहीं करतीं और सब खाती हैं, यह सच नहीं हैं। ज्यादातर लोग भूखी रहती हैं। अगर आप चाहती हैं कि जो कैटसूट्स हम पहनते थे उनमें आपका पेट फ्लैट रहे तो...मैं भी भूखी रहती थी। पता नहीं हम लोग पहनते ही क्यों थे।
खाती थीं चना
ट्विंकल आगे बताती हैं, यह मेरे ही दिमाग की उपज थी कि मैं चने पर जिंदा रहूंगी। गुजराती होने की वजह से मुझे ये भी लगा कि यह सस्ता है और जहां चाहूं आसानी से मिल सकता था। तो ये मेरी डायट थी। उस गाने में उन्हें मुझे उठाना था और मुझे डर लग रहा था कि मैं गैस के कनस्तर की तरह फट जाऊंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
नाभि पर रिव्यू!
ट्विंकल बादशाह फिल्म के मोहब्बत हो गई है गाने की बात कर रही थीं। उन्होंने कहा, मेरा एक रिव्यू भी था जो कि मेरी नाभि के इर्द-गिर्द था। उस वक्त किसी ने प्रोटेस्ट नहीं किया। हमें तब नहीं लगा कि यह मिसोजिनिस्ट था। शायद मैंने तो राइटर को भी थैंक्स बोला था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग


