दिग्गज अभिनेत्री Betty White का 99 साल की उम्र में निधन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जताया शोक
टीवी की दिग्गज स्टार बेट्टी व्हाइट (Betty White) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार की सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। दो हफ्ते बाद ही व्हाइट 100 साल की होने वाली थीं। उन्हें...

इस खबर को सुनें
टीवी की दिग्गज स्टार बेट्टी व्हाइट (Betty White) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार की सुबह अपने घर पर अंतिम सांस ली। दो हफ्ते बाद ही व्हाइट 100 साल की होने वाली थीं। उन्हें 'गोल्डन गर्ल्स' शो से काफी लोकप्रियता मिली, जिसमें उन्होंने अपने ह्यूमर से सभी का दिल जीत लिया था। व्हाइट का 8 दशक का लंबा करियर रहा। उन्होंने 8 एमी अवॉर्ड, 1 ग्रैमी अवॉर्ड और 3 स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड अवॉर्ड जीता। व्हाइट ने अपने लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य महिलाओं के लिए भी दरवाजे खोल दिए जो ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री में प्रवेश करने के सपने देखती थीं।
करियर की खास बातें
बेट्टी व्हाइट का जन्म 1922 में ओकलैंड में हुआ। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1939 में टीवी ट्रांसमिशन पर गायन से की थी। दूसरे विश्व युद्ध के दौरान उन्होंने अमेरिकन वूमेंस वॉलंटियर्स सर्विस के साथ काम किया। व्हाइट ने रेडियो पर 'द ग्रेट गिल्डर्सलीव' जैसे शो और रेडियो विज्ञापन के लिए अपनी आवाज दी। उन्होंने 1949 से लेकर 1953 तक टीवी पर लाइव टॉक शो 'हॉलीवुड' को को-होस्ट किया। शो के दूसरे होस्ट अल जर्विस के इस्तीफा दे देने के बाद व्हाइट ने इस शो को अकेले ही संभाला। माना जाता है कि वह पहली महिला टीवी टॉक शो होस्ट थीं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्यक्ति किया शोक
बेट्टी के निधन पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। उन्होंने लिखा- 'बेट्टी व्हाइट ने सालों तक अमेरिकी लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। वह एक सांस्कृतिक आइकन हैं जिन्हें बहुत याद किया जाएगा। जील (पत्नी) और मैं उनके परिवार और उन सभी के बारे में सोच रहे हैं जो नए साल की शाम पर उन्हें प्यार करते थे।‘
Betty White brought a smile to the lips of generations of Americans. She’s a cultural icon who will be sorely missed. Jill and I are thinking of her family and all those who loved her this New Year’s Eve.
— President Biden (@POTUS) December 31, 2021
बता दें कि व्हाइट के पति एलेन लुडेन का निधन 1981 में हो गया था। उनके कोई संतान नहीं थी। एलेन की पहली शादी से 3 बच्चे हैं।